• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

प्रशासन ने विवेकानंद घाट पर नर्मदा किनारे महीनों से बन रहे निर्माणाधीन भवन पर आखिर लगाई रोक..!मचा हड़कंप,खड़े हुए सवाल..?

by Manish Gautam Chiefeditor
May 27, 2026
in नर्मदापुरम
0
प्रशासन ने विवेकानंद घाट पर नर्मदा किनारे महीनों से बन रहे निर्माणाधीन भवन पर आखिर लगाई रोक..!मचा हड़कंप,खड़े हुए सवाल..?
0
SHARES
117
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में विवेकानंद घाट पर नर्मदा नदी किनारे बन रहे भवन निर्माण पर प्रशासन ने बुधवार को रोक लगा दी है। खबर की जानकारी लगते ही अब निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाने के बाद हड़कंप मच गया है कि आखिर यहां हो रहे निर्माण की परमिशन किसने और कैसे दी? वहीं जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार नर्मदापुरम नगर जिला नर्मदापुरम के पारीत आदेश क्रमांक 197 दिनांक 27/05/2026 के तहत नर्मदापुरम नगर के अंतर्गत नजूल शीट क्रंमाक 46 प्लाट नंबर 03 के 900 वर्ग के निर्माणाधीन सदा व्रत भवन अनावेदक अध्यक्ष उमाशंकर चौबे, जनभागीदारी समिति, विवेकानंद घाट नर्मदापुरम को निर्माण कार्य पर आगामी आदेश तक रोक लगाई गई है। उक्त निर्माण नजूल सीट नंबर 46 प्लॉट नंबर 2/1 रकवा 82234 वर्गफीट भूमि भूखंडधारी आ. कादिर आ. हफ़ीज़ पिता रज्जाक वगैरा के नाम की भूमि में से प्लॉट नंबर 3 में से रकबा लगभग 900 वर्ग फीट पर निर्माण कार्य हो रहा है। निर्माण कार्य पर रोक के उपरांत यह बात सामने आ रही है कि विवेकानंद घाट पर गंगा दशहरे के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के आगमन पर नगरपालिका प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को उक्त निर्माण कार्य संज्ञान में आया। वहीं नगर पालिका सीएमओ द्वारा बताया गया कि इस विषय को उनके द्वारा संज्ञान लिया गया। जबकि उपयंत्री रीना गुप्ता से एक दिन पूर्व जानकारी लेने पर बताया गया था कि उन्हें इस विषय की जानकारी नहीं है, संज्ञान लेती हूँ। दूसरी तरफ बताया जाता है कि नर्मदा नदी किनारे 300 मीटर के दायरे में निर्माण पर प्रतिबंध है। उसके बावजूद नर्मदा किनारे भवन निर्माण होता रहा और किसी को निर्माण कार्य की जानकारी तक नहीं होना बड़े सवाल खड़े होते हैं? यह भी सवाल खड़े होते हैं कि उक्त भवन निर्माण के उपरांत यहां होने वाले निस्तार (शौचालय) का प्रबंध कहां किया जाएगा? और कैसे ऊपरी क्षेत्र में भवन का गंदा पानी निकासी होगी? दूसरी तरफ यहीं पर नर्मदा किनारे निर्मित हो रहे भवन के ऊपर लैंड स्लाइडिंग के हालात निर्मित है, जहां पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा बैरिकेट्स लगाकर रहवासियों को सचेत भी किया गया है। ऐसे में कैसे और किसके आदेश पर यह निर्माण कार्य होता रहा? बताया जाता है कि नर्मदा किनारे हो रहे उक्त निर्माण कार्य की जानकारी कलेक्टर तक भी पहुंची। इसके बाद प्रशासन ने उक्त मामले को संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त तहसीलदार नमर्दापुरम द्वारा आगामी आदेश तक उक्त निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*”सार्वजनिक वितरण प्रणाली में स्वचालन के साथ आय” योजना के लिए मंजूरी सराहनीय*

*"सार्वजनिक वितरण प्रणाली में स्वचालन के साथ आय" योजना के लिए मंजूरी सराहनीय*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d