MP NEWS CAST
सिलौंडी: ग्राम पंचायत बिछिया के ग्राम मुंगली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने किया ।
सामुदायिक भवन 20 लाख की लागत से बनाया गया है ।जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने आम जनता के सार्वजनिक आयोजन हेतु एक सामुदायिक भवन के लिए विधायक जी से मांग किया जिसके फलस्वरूप विधायक जी की अनुशंसा पर सामुदायिक भवन बना ।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया,जनपद पंचायत अध्यक्ष यजुवेंद्र कोरी,सरपंच सहित ग्राम वासी की मौजूदगी रही ।


