• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*निगमायुक्त सुश्री परिहार का सख्त रुख : सफाई कार्य में लापरवाही पर जताई नाराजगी, नोटिस जारी करने दिए निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 26, 2026
in कटनी
0
*निगमायुक्त सुश्री परिहार का सख्त रुख : सफाई कार्य में लापरवाही पर जताई नाराजगी, नोटिस जारी करने दिए निर्देश*
0
SHARES
52
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा सोमवार को नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर निगमायुक्त ने निगम के विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यों और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा कर लंबित प्रकरणों पर शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि शासकीय योजनाओं एवं विभागीय कार्य के क्रियान्वयन में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता, श्रीमती प्रियंका झारिया, कार्यपालन यंत्री श्री असित खरे, सुधीर मिश्रा, अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने दिए निर्देश*

आगामी मानसून के दौरान सड़कों पर जलप्लावन की समस्या के निराकरण हेतु वर्तमान में मशीनरी एवं स्वच्छता दूतों के माध्यम से नगर के विभिन्न बड़े नालों बस स्टैंड सूर्या होटल, धर्मलोक हास्पिटल, शंकर टॉकीज रोड, जागाृति कॉलोनी, बरगवां, विश्राम बाबा वार्ड कुम्हार मोहल्ला के सफाई कार्य की समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही प्रदर्शित होने पर निगमायुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त कर स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस जारी करनें के निर्देश दिये। निगमायुक्त ने ताकीद किया कि वर्षा प्रारंभ होनें के पूर्व नगर के शेष नाले नालियों की सफाई का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करावें तथा संभावित जलभराव वाले स्थलों की निरंतर मानिटरिंग करना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत आयोजित गतिविधियों एवं फीडबैक कार्य की समीक्षा कर फीडबैक के कार्य में गति लाने के भी निर्देश दिए।

*नियमों का उल्लंघन स्वीकार नहीं*

निगमायुक्त ने कॉलोनी सेल प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों से संबंधित लंबित प्रकरणों में एफआईआर की कार्रवाई को प्राथमिकता के साथ गति प्रदान की जाए, ताकि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियां एवं नियम विपरीत निर्माण कार्य शहर की व्यवस्थित विकास व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही निगमायुक्त ने व्यावसायिक क्षेत्रों में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े प्रावधानों का पालन प्रत्येक संस्थान के लिए अनिवार्य है तथा उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कंपाउंडिंग एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

*अनधिकृत मैरिज गार्डन पर करे प्रभावी कार्यवाही*

निगमायुक्त ने नगर क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित हो रहे अवैध मेरिज गार्डनों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपयंत्रियों को अपने-अपने वार्डों में अनधिकृत रूप से संचालित अथवा नवीन रूप से विकसित किए जा रहे मेरिज गार्डनों का सर्वे कर उनकी विस्तृत जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करने के लिए कहा। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि बिना वैधानिक अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित होने वाले मेरिज गार्डनों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नगर में सुव्यवस्थित विकास एवं नागरिक सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

*पौधा रोपण हेतु उपयुक्त स्थल करें तैयार*

नगर में हरियाली बढ़ानें एवं पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों के लिए पौधारोपण हेतु एक उपयुक्त एवं व्यवस्थित स्थल विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने जन्मदिवस, परिवारजनों की स्मृति, पूर्वजों के नाम अथवा अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दे सकें, इसके लिए चयनित स्थल पर पूर्व से गड्ढों की तैयारी, पौधों की उपलब्धता एवं नियमित सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि नगर के विभिन्न वार्डों, सार्वजनिक कार्यालयों एवं अन्य स्थानों पर स्थित सूखे, जर्जर एवं खतरनाक वृक्षों एवं शाखाओं की नियमानुसार कटाई-छंटाई की कार्रवाई समयबद्ध रूप से की जाए, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और नगर का सौंदर्य भी बना रहे।

*जल गंगा संवर्धन अभियान*

इसके अलावा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में नगर में कराये जा रहे नदी, तालाब, सार्वजनिक कुंओं की सफाई, सोकपिट निर्माण, पोर्टल में एंट्री आदि कार्यो की विस्तृत समीक्षा करते हुए शेष कार्यों में तेजी लानें के साथ ही जिन कुओं की सफाई का कार्य पूर्ण हो गया है उनमें जाली लगानें के निर्देश जल प्रदाय शाखा को निर्देश दिए। निगमायुक्त नें नगर में की जा रही पेयजल आपूर्ति की भी समीक्षा कर आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के निर्देश दिए।

*जर्जर भवनों पर कार्यवाही रहे जारी*

नगर के चिन्हित जर्जर भवनों को लेकर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जर्जर भवनों को हटाने की कार्यवाही में तेजी लाई जाए ताकि वर्षा काल के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा अप्रिय स्थिति निर्मित न हो सके। निगमायुक्त ने उपयंत्रियों से भी उनके वार्डो के जर्जर भवनों के संबंध में जानकारी चाही जाकर शीघ्रता से नियमानुसार कार्यवाही कराने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान निगमायुक्त ने संबल 2.0 योजना, स्ट्रीट वेंडर योजना एवं समग्र ई-केवाईसी के प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने संबंधित विभागीय अधिकारियों दिये इस दौरान निगमायुक्त ने महापौर जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों को अनावश्यक लंबित न रखने की हिदायत अधिकारियों को दी।

निगमायुक्त नें ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवसाय प्रारंभ नहीं करनें वालों पर नियमानुसार नोटिस एवं लीज निरस्तीकरण की कार्यवाही करनें, नव निर्मित चौपाटी में दुकानों के आबंटन हेतु आरक्षण एवं कार्यालय कलेक्ट्रेट के सामने स्थित काम्पलेक्स की शेष दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को गति प्रदान करने, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु नगर में संचालित हो रहे कबाड़ व्यवसाय पर कार्यवाही करने, अभियान चलाकर आवारा श्वानो पर कार्यवाही करने, आई.एच.एस.डी.पी योजना के तहत भवनों में निवासरत हितग्राहियों प्रचलित जांच एक सप्ताह में पूर्ण करने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अमृत योजना के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर अमृत योजना के तहत कराये जा रहे कार्यों के दौरान स्थल पर सूचना संकेतक एवं रूट चार्ट लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान समस्त शाखा प्रमुखों एवं लिपिकों की मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🛑 दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर हेतु प्रस्तावित यातायात डायवर्जन प्लान

🛑 दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर हेतु प्रस्तावित यातायात डायवर्जन प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d