• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 31, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

धुरी-बंधी खदान हादसा : अथक प्रयासों के बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद किया युवक का शव* *एसडीईआरएफ और सिविल डिफेंस वालंटियर्स ने कठिन परिस्थितियों में निभाई अहम भूमिका*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 25, 2026
in कटनी
0
धुरी-बंधी खदान हादसा : अथक प्रयासों के बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद किया युवक का शव*  *एसडीईआरएफ और सिविल डिफेंस वालंटियर्स ने कठिन परिस्थितियों में निभाई अहम भूमिका*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST मनीष गौतम

कटनी, 25 मई 2026। थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत धुरी-बंधी ग्राम स्थित खदान में डूबे युवक की तलाश के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला प्रशासन के सतत निर्देशन और निगरानी में एसडीईआरएफ एवं सिविल डिफेंस वालंटियर्स की संयुक्त टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव खदान से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया।
मृत युवक की पहचान धुरी ग्राम निवासी 26 वर्षीय दुर्गेश कुशवाहा पिता प्रताप कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया। गहरी खदान और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू टीम ने पूरी तत्परता, साहस और सूझबूझ के साथ अभियान संचालित किया।
रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व एसडीईआरएफ प्रभारी श्रीमती श्वेता गुप्ता ने किया, जबकि सह-प्रभारी श्रीमती ममता गोंड ने अभियान के संचालन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। एसडीईआरएफ के चार जवानों ने कांटा-रस्सा एवं रबर बोट की सहायता से लगातार प्रयास करते हुए शव को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस अभियान में सिविल डिफेंस वालंटियर्स की टीम ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया। मास्टर ट्रेनर अमर रैदास एवं सोवरन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में वालंटियर टीम ने रेस्क्यू कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। टीम में अश्विनी विश्वकर्मा, धनीराम पटेल, गुलवीर सिंह गोंड, अरविंद रजक, कृष्ण कुमार नामदेव, राजीव चौहान तथा कुणाल गौतम शामिल रहे, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया।
जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी अधिकारियों, जवानों और वालंटियर्स की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में टीम भावना, साहस और मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*गंगा आरती एवं भक्ति संगीत से गूंज उठा कटाएघाट, गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब*  *विधायक श्री जायसवाल, महापौर श्रीमती सूरी, निगमाध्यक्ष श्री पाठक की मौजूदगी में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम*

*गंगा आरती एवं भक्ति संगीत से गूंज उठा कटाएघाट, गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब* *विधायक श्री जायसवाल, महापौर श्रीमती सूरी, निगमाध्यक्ष श्री पाठक की मौजूदगी में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.