MP NEWS CAST
कटनी। जल संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक श्रमदान एवं जल संरक्षण-संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।
यह कार्यक्रम 25 मई 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे मंगलनगर-छपरवाह नदी घाट, कटनी में आयोजित होगा।
नगर निगम कटनी ने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुनीत अभियान को सफल बनाएं और जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।


