नवागत यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह से शिक्षा विभाग, रेल्वे विभाग, एमपीईबी के अधिकारी/कर्मचारी/आज़ाक्स समाजसेवियों पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट।
ट्रैफिक पाठशाला, सिम्युलेटर रूम एवं QR Code व्यवस्था की दी विस्तृत जानकारी
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में यातायात थाना कटनी द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जनहितकारी एवं नवाचार गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नवागत यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप सिंह से श्री सोहन लाल चौधरी, प्रांतीय संयुक्त सचिव अजाक्स म. प्र., श्री अरविंद सिंह धुर्वे अजाक्स जिलाध्यक्ष कटनी, श्री सुग्रीम् सिंह मराबी जिला सचिव अजाक्स कटनी, श्री सत्यपाल मराबी जिला संयुक्त सचिव अजाक्स कटनी , गोंडवाना सामाजिक उत्थान समिति कटनी
श्री सोहन लाल प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री संतोष कुमार सैयाम जिलाध्यक्ष कटनी
श्री चंद्र भान सिंह धुर्वे, सचिव
श्री राजेंद्र सिंह मराबी, सदस्य
श्री तोडर सिंह परस्ते सदस्य
श्री दर्याप सिंह सिरसो, सदस्य
श्री उत्तम सिंह, सदस्य अपने 20-25 साथियों के साथ यातायात थाना पहुंचकर सौजन्य भेंट की एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा जागरूकता, नागरिक अनुशासन एवं जनसहभागिता को लेकर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा की गई। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप सिंह द्वारा उपस्थितजनों को थाना परिसर में संचालित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों एवं आधुनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
आगंतुकों को “ट्रैफिक पाठशाला” का अवलोकन कराया गया, जहां बच्चों एवं आम नागरिकों को व्यवहारिक एवं सरल माध्यम से यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक किया जाता है। साथ ही सिम्युलेटर रूम में स्थापित वर्चुअल मोटरसाइकिल प्रशिक्षण प्रणाली के माध्यम से सुरक्षित वाहन संचालन, हेलमेट के महत्व एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदर्शित की गई। उपस्थित लोगों ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
इसके अतिरिक्त थाना परिसर में संचालित लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस सुविधा की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन संबंधी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। साथ ही शहर में संचालित सवारी ऑटो में लगाए गए QR Code सिस्टम की उपयोगिता, यात्री सुरक्षा, पारदर्शिता एवं त्वरित शिकायत निवारण व्यवस्था में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप सिंह ने कहा कि—
“सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था संभव है। जागरूकता, अनुशासन एवं जिम्मेदार व्यवहार ही दुर्घटनाओं की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजसेवियों एवं नागरिकों ने यातायात पुलिस द्वारा किए जा रहे नवाचारों, जनहितकारी प्रयासों एवं जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया।


