• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम* *बाबू जगजीवन राम एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में लाखों की लागत से नाली-नाला निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न* *महापौर श्रीमती सूरी, क्षेत्रीय पार्षदों एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में निर्माण कार्यों का हुआ शुभारंभ*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 22, 2026
in कटनी
0
*शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम*  *बाबू जगजीवन राम एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में लाखों की लागत से नाली-नाला निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न*  *महापौर श्रीमती सूरी, क्षेत्रीय पार्षदों एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में निर्माण कार्यों का हुआ शुभारंभ*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (22 मई) – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं वर्षा ऋतु के पूर्व बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार 21 मई को बाबू जगजीवन राम एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद फ़ामिदा आफ़ताब चोखे भाई एवं अर्चना विनीत जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुए। कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम अंतर्गत बाबू जगजीवन राम वार्ड स्थित जैन कॉलोनी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अंतर्गत मंगवाई कॉलोनी में विभिन्न स्थानों पर कुल लगभग 22 लाख रुपये की लागत से नाली एवं नाला निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो सकेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को वर्षा ऋतु के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को निरंतर गति देने के साथ नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाली एवं नाला निर्माण जैसे कार्य आमजन की दैनिक जरूरतों से सीधे जुड़े होते हैं और इनसे क्षेत्र में स्वच्छता एवं सुगम जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता एवं तय समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं, ताकि नागरिकों को शीघ्र बेहतर सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद आफताब चोखे भाई सहित प्रेमा रैकवार, आशिका निषाद, सुनीता ठाकुर, मिंता निषाद, संजना ठाकुर, अशोक तिवारी, कमल पांडे, अंकित कोरी, साहिल खान एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर, क्षेत्रीय पार्षद एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार जताया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में ईद-ए-अजहा (बकरीद) को लेकर प्रशासन मुस्तैद  त्यौहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने अधिकारियों को दिये गये निर्देश

*कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर कटनी नदी के सीमांकन हेतु दो दल गठित*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d