नगर के प्रतिष्ठित बालाजी पब्लिक स्कूल में 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर ‘वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करने’ की थीम को ध्यान में रखते हुए ईको क्लब के सदस्यों के द्वारा विद्यालय के पक्षी घरों में दाना-पानी रखने की व्यवस्था की गयी ताकि भीषण गर्मी से पक्षियों को राहत मिल सके. साथ ही स्थानीय गीतांजली एवं जनता कॉलोनी में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया गया, पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी रखना, प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, कचरे का उचित प्रबंधन, पौधारोपण आदि गतिविधियों के माध्यम से जैव विविधता को संरक्षित करने का सन्देश दिया गया.
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


