शासकीय काष्ठागार टिमरनी के सभागार में प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना वर्ष 2026 के द्वितीय चरण (SUMMER COUNT) के लिऐ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर मोहनदास नागवानी द्वारा वनमंडलाधिकारी हरदा सामान्य श्रीमति ज्योति मुडिया, उपवनमंडलाधिकारी दक्षिण हरदा सामान्य राकेश लहरी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी मगरधा, बोरपानी, मकडाई, टेमांगांव एवं हंडिया की उपस्थिति में समस्त परिक्षेत्रो के लगभग 120 कर्मचारियो को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर नागवानी द्वारा बताया गया कि गणना कार्य दिनांक 22, 23 व 24 मई 2026 को कराया जाना प्रस्तावित है। यह कार्य मोबाईल एप्लीकेशन “MP VULTURE CENSUS” के माध्यम से कराया जाना है साथ ही प्रपत्र में भौतिक रूप से जानकारी एकत्रित कर दी जानी है। नागवानी द्वारा मध्यप्रदेश में पाऐ जाने वाली समस्त गिद्ध प्रजातियों की पहचान एवं उनके आवास स्थल के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। वनमंडलाधिकारी हरदा सामान्य द्वारा बताया गया की गिद्ध पर्यावरण के लिऐ महत्वपूर्ण है यह प्राकृतिक सफाई कर्मी का कार्य करते है। परंन्तु इनकी संख्या में निरंन्तर कमी आने के कारण प्रकृति में असंतुलन पैदा हो रहा है। इसलिए गणना कार्य प्रभावी एवं अच्छी तरह से किया जाना आवश्यक है जिससे गिद्धो की संख्या एवं आवास की जानकारी का सही-सही आंकलन किया जा सके। उपवनमंडल अधिकारी दक्षिण हरदा सामान्य द्वारा बताया गया कि Egyptian vulture मध्यप्रदेश में अधिक संख्या में पाऐ जाते है जो कचरा डंपिंग साइट एवं मृत पालतु पशुओ को फेके जाने वाले स्थलो पर आसानी से देखे जा सकते है। अतः इन स्थलो पर विशेष रूप से गणना कार्य किया जाऐ। उनके द्वारा सामान्य नागरिको से भी अपील की गयी कि यदि नागरिको द्वारा गिद्ध देखे जाते है तो इसकी सूचना वन विभाग को अनिवार्य रूप से देवें। कार्यक्रम का संचालन मुकेश रघुवंशी वनक्षेत्रपाल, वन परिक्षेत्र अधिकारी मगरधा सामान्य द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में धर्मपुरी गोस्वामी, वन परिक्षेत्र अधिकारी टेमागांव सामान्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट


