• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट* *कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को सौंपे दायित्व*

*ग्राम आमला में होगा पारंपरिक स्वागत, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन* *हितलाभ वितरण एवं उद्बोधन कार्यक्रम भी होंगे आयोजित*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 20, 2026
in छिन्दवाडा
0
महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट*  *कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को सौंपे दायित्व*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

योगेश गजभिये पांढुरना*.महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित पांढुर्णा आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज ग्राम आमला में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार, अतिरिक्त कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा अलका एक्का, प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी सौसर प्रियंक मिश्रा, प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ पांढुर्णा विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सर्वप्रथम कलेक्टर श्री वशिष्ठ एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बैठक में जानकारी दी गई कि महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल का आगमन 21 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे जाम हेलीपैड पर प्रस्तावित है। कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा निर्देशित किया गया कि हेलीपैड पर पेयजल एवं ओआरएस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में बताया गया कि जाम हेलीपैड से प्रस्थान उपरांत महामहिम राज्यपाल का आगमन ग्राम आमला में होगा, जहां ग्राम पंचायत आमला की सरपंच एवं ग्राम की महिलाओं द्वारा पारंपरिक रूप से उनका स्वागत किया जाएगा। स्वागत द्वार एवं अन्य स्वागत व्यवस्थाओं के संबंध में प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी प्रियंक मिश्रा से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार स्वागत उपरांत महामहिम ग्रीन रूम में अल्प विश्राम करेंगे। इसके पश्चात वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी में सिकल सेल से संबंधित हितग्राहियों से संवाद किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) समूह, वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं अन्य विभागों की गतिविधियों एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की जाएगी।

इसके बाद मंच पर महामहिम का आगमन होगा, जहां राष्ट्रगान “जन गण मन” का गायन किया जाएगा। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत समारोह आयोजित होगा। जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों द्वारा महामहिम का स्वागत किया जाएगा तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग, ट्राइबल विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के हितग्राही शामिल रहेंगे। इसके पश्चात सांसद महोदय का संबोधन एवं महामहिम राज्यपाल का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत आमला की सरपंच द्वारा आभार व्यक्त किया जाएगा।

ग्राम आमला में आयोजित कार्यक्रम के
उपरांत महामहिम राज्यपाल खुटामा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनके भोजन की व्यवस्था की गई है। भोजन उपरांत महामहिम पुनः जाम हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*निर्माणाधीन चौपाटी पहुंचीं महापौर श्रीमती सूरी, विकास कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा*  *निर्माण कार्यों में तेजी,गुणवत्ता एवं जल संरक्षण को लेकर दिए अहम निर्देश*

*निर्माणाधीन चौपाटी पहुंचीं महापौर श्रीमती सूरी, विकास कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा* *निर्माण कार्यों में तेजी,गुणवत्ता एवं जल संरक्षण को लेकर दिए अहम निर्देश*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.