• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जनसुनवाई संपन्न* *42 आवेदनों पर हुई सुनवाई, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 19, 2026
in छिन्दवाडा
0
*अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जनसुनवाई संपन्न*  *42 आवेदनों पर हुई सुनवाई, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

योगेश गजभिये पांढुरना*.राज्य शासन द्वारा संचालित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सुनवाई की जाती है। इसी क्रम में आज कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री ने 42 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूरस्थ अंचलों से आए नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भू-अधिकार पट्टा उपलब्ध कराने, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, जाति प्रमाण पत्र जारी करने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने तथा खसरा-नक्शा दुरुस्ती से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।

*पेयजल, आवासीय पट्टा, नेटवर्क एवं राजस्व प्रकरणों से जुड़े आवेदन पहुंचे जनसुनवाई में*

*संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश*

जनसुनवाई में ग्राम लव्हाना तहसील एवं जिला पांढुर्णा के निवासियों द्वारा गाँव के सार्वजनिक कुएँ की साफ-सफाई नहीं करवाने तथा सचिव एवं सरपंच द्वारा लापरवाही किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। वहीं वसंतराव कोहले निवासी संतोषी माता वार्ड पांढुर्णा द्वारा अपने निवासरत स्थान का आवासीय पट्टा प्रदान किए जाने की मांग की गई। रूपचंद गजभिये द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत उनका नाम भू-अभिलेख में छूट जाने पर उसे दर्ज किए जाने के लिए आवेदन दिया गया। राहुल कोहले निवासी संतोषी माता वार्ड पांढुर्णा द्वारा शासकीय भूमि का आवासीय पट्टा प्रदान किए जाने की मांग की गई।
इसी प्रकार काशिराम लाड़के निवासी ग्राम सिवनी, तहसील पांढुर्णा द्वारा सम्मान निधि की राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्राम सिवनी के ग्रामीणों द्वारा ग्राम की पेयजल समस्या के निराकरण की मांग की गई।धोन्डया मारोती बारई निवासी तिलक वार्ड पांढुर्णा द्वारा मौजा कामठीखुर्द, खसरा नंबर 191/1 रकबा 1.247 हेक्टेयर भूमि का नक्शा जोत आधार पर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया।
प्रभाकर वंजारी निवासी ग्राम उमरामक्ता पोस्ट सिवनी, पांढुर्णा द्वारा ड्रोन सर्वे एवं स्थल पंचनामा पूर्ण होने के पश्चात भी भू-अभिलेख पोर्टल पर पट्टा दर्ज नहीं किए जाने की शिकायत की गई। ग्राम लव्हाना के ग्रामीणों द्वारा बी.एस.एन.एल. कंपनी द्वारा मोबाइल नेटवर्क टॉवर नहीं लगाए जाने के संबंध में भी आवेदन प्रस्तुत किया गया। वहीं राधिका जैस्वाल, निवासी महावीर वार्ड पांढुर्णा द्वारा शासकीय भूमि का आवासीय पट्टा प्रदान किए जाने के लिए आवेदन दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।

जनसुनवाई कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रेक्षा पाठक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
टेलिस्कोप से दिखा अदभुद नज़ारा — सारिका चांद का अदभुद खगोलीय नज़ारा दिखा 

टेलिस्कोप से दिखा अदभुद नज़ारा — सारिका चांद का अदभुद खगोलीय नज़ारा दिखा 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d