*केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को बस्तर (छत्तीसगढ़) में मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक आरंभ हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, मेजबान राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित इन राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की।*


