• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जनगणना 2027 में कटनी ग्रामीण ने रचा कीर्तिमान* *मकान सूचीकरण का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाली जिले की पहली तहसील बनी*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 18, 2026
in कटनी
0
*जनगणना 2027 में कटनी ग्रामीण ने रचा कीर्तिमान*  *मकान सूचीकरण का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाली जिले की पहली तहसील बनी*
0
SHARES
3
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (18 मई)- जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में कटनी ग्रामीण तहसील ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। तहसील के सभी 133 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, जिससे कटनी ग्रामीण जिले की पहली पूर्ण लक्ष्य हासिल करने वाली तहसील बन गई है।

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में 1 मई से प्रारंभ हुए इस महाअभियान में कटनी ग्रामीण तहसील की टीम ने अनुकरणीय कार्यशैली, बेहतर समन्वय और सतत मॉनिटरिंग के बल पर यह उपलब्धि अर्जित की।

तहसीलदार ग्रामीण अतुलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कटनी ग्रामीण तहसील के साथ-साथ नगर परिषद उमरियापान ने भी अपने सभी 39 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में मकान गणना कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है।

*डिजिटल सहभागिता में भी सबसे आगे कटनी ग्रामीण*
कटनी ग्रामीण चार्ज ने केवल मैदानी कार्य में ही नहीं, बल्कि डिजिटल भागीदारी में भी जिले में अग्रणी स्थान हासिल किया है। ‘सेल्फ इन्यूमरेशन आईडी’ के माध्यम से यहां 285 नागरिकों ने स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कराई, जो आमजन की जागरूकता और प्रशासन के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

*कलेक्टर ने सराही टीम की मेहनत*
कलेक्टर श्री तिवारी ने जनगणना कार्य में जुटे सभी प्रगणकों, सुपरवाइजर्स, चार्ज अधिकारियों एवं शासकीय सेवकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, समर्पण और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने जिले के अन्य चार्ज अधिकारियों को भी इस सफलता से प्रेरणा लेकर शेष कार्य को तेज गति, गुणवत्ता और समय-सीमा के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जनगणना 2027 का यह अभियान न केवल आंकड़ों का संकलन है, बल्कि भविष्य की योजनाओं, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और विकास की दिशा तय करने का मजबूत आधार भी है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पाइपलाइन क्षतिग्रस्‍त करने वाले ठेकेदार के विरूद्ध दर्ज करायें एफआईआर- कलेक्‍टर श्री तिवारी

पाइपलाइन क्षतिग्रस्‍त करने वाले ठेकेदार के विरूद्ध दर्ज करायें एफआईआर- कलेक्‍टर श्री तिवारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d