कालापीपल(बब्लू जायसवाल) कालापीपल से अरनिया कला मार्ग के बीच में ग्राम रोसी में बरसों पुरानी बनीं नहर की पुलिया का निर्माण चल रहा है,जब हमारे संवाददाता द्वारा पुलिया का काम देखा गया तो पता चला कि क्षतिग्रस्त पुलिया पर ही ठेकेदार नया लैप चढ़कर खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है,जबकि ग्रामीणों ने इस काम का विरोध भी कर रहे हैंलेकिन कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहा है, लगता है सारे कुएं में ही भांग खुली हुई हैं,स्थानीय प्रशासन और ठेकेदार द्वारा सुरक्षा कोई ध्यान नहीं रखते हुए पुरानी,जर्जर पुलिया पर ही नया निर्माण किया जा रहा है।
‘क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण ग्राम रोसी’
कालापीपल के अंतर्गत ग्राम रोसी में क्षतिग्रस्त पुलियाओं की मरम्मत के लिए लगातार मांग उठ रही है,इसी वजह से शासन द्वारा नई पुलिया निर्माण के लिए पैसा दिया, लेकिन ठेकेदार की मक्कारी व भ्रष्टाचार साफ उजागर हो रहा है।पहले पुलिया पर डिस्मेंटल करके नई पुलिया बनानी थी,मगर को चालाक चतुर ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त पुलिया पर ही नई पुलिया बनाने का काम चालू कर दिया।
गुणवत्ता पर सवाल: नई पुलिया से कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ,ग्रामीणों का कहना है बारिश के समय में कभी पुलिया धंस सकतीं हैं स्थानीय ग्रामीणों ने ठेकेदारों की कार्यप्रणाली और घटिया निर्माण सामग्री पर सख्त सवाल भी उठाए।
“अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर चल रहा है पुलिया निर्माण”ठेकेदार द्वारा सुरक्षा के कोई इंतजाम है और ना ही निर्माण कार्य के बोर्ड लगाए गए हैं।


