• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

*आज 18 मई 2026, सोमवार आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 18, 2026
in ज्योतिष
0
*आज 18 मई 2026, सोमवार आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*
0
SHARES
45
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज 18 मई 2026, सोमवार को अधिक ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और रोहिणी नक्षत्र है(दिन में 02:11 के बाद आर्द्रा नक्षत्र आएगा)। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 से दोपहर 12:49 तक रहेगा वहीं राहुकाल सुबह 07:27 से सुबह 09:05 तक रहेगा। आज चन्द्रमा रात्रि 01:21 पर वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, सूर्य बुध वृष राशि में, गुरु शुक्र मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और मंगल मेष राशि में रहेगा। व्रत – सोमवार व्रत, रोहिणी व्रत। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शिवलिंग पर दूध, जल, और बेलपत्र चढ़ाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करना सबसे प्रभावी उपाय है, जिससे मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शिव मंदिर में घी का दीपक जलाने और ज़रूरतमंदों को सफेद वस्तुएं(जैसे चावल) दान करने से भी भाग्य चमकता है।*

*डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

मेष – पॉजिटिव- आज उधार दिया पैसा या कोई पेमेंट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। आप किसी विशेष मुकाम को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। घर में रखरखाव और बदलाव से जुड़ी योजनाएं भी बन सकती हैं। आत्मविश्वास और सक्रियता बनी रहेगी। नेगेटिव- किसी से भी अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर न करें। ध्यान रखें, गुस्सा और दूसरों पर ज्यादा अधिकार जताने वाला व्यवहार आपको नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है। दिखावे के चक्कर में खर्च बढ़ाना ठीक नहीं है। संबंधों में सहजता और बोलचाल में संयम रखें।

व्यवसाय- मनोरंजन और सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े व्यवसाय में उन्नति होगी। कारोबारी महिलाएं विशेष रूप से अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित रखें, लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। कमीशन से जुड़े कामों में सावधानी रखने की जरूरत है। सरकारी नौकरी वालों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- घर का माहौल अनुशासित और मर्यादित रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका साथ में कुछ समय जरूर बिताएं, इससे संबंधों में नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- गैस और सिरदर्द जैसी समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। इससे काफी हद तक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिल जाएगी।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9*

वृष – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई योजना चल रही है, तो उससे संबंधित फैसला लेने के लिए समय अनुकूल है। घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद आपके लिए वरदान रहेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी में समय बीतेगा। परिवार में संतोष और सहयोग रहेगा। नेगेटिव- फिजूल खर्चों की अधिकता को लेकर परेशानी रह सकती है। किसी नजदीकी रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में आपका काफी समय बीतेगा। इससे आपके व्यक्तिगत कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अपने समय और खर्च दोनों का संतुलन बनाकर रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस समय लाभदायक स्थिति बनी हुई है। व्यवसाय में कुछ आंतरिक सुधार या जगह से जुड़ा बदलाव लाने की जरूरत महसूस होगी। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग सावधानी से अपनी ड्यूटी निभाएं। लव- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनके स्वास्थ्य और परिवार का ध्यान रखना आपका दायित्व है। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल न करें। संयमित दिनचर्या रखें और शरीर की जरूरतों को नजरअंदाज न करें।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7*

मिथुन – पॉजिटिव- कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आप अपना स्वाभिमान और आत्मबल कमजोर नहीं पड़ने देंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। युवा अपने भविष्य को लेकर की गई मेहनत के परिणाम पाने में सफल रहेंगे। दिन मेहनत और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। नेगेटिव- किसी भी मामले को गुस्से और आवेश में सुलझाने के बजाय शांति से हल निकालें। घरेलू मामलों में बिना सोचे-समझे भावनाओं में बहकर किया गया खर्च बजट बिगाड़ सकता है। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में दखल देने के बजाय अपने कामों पर ध्यान दें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में अपनी कार्यप्रणाली को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की जरूरत है। मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्ट करने में समय बीतेगा, जो सकारात्मक रहेगा। ऑफिस में कुछ मतभेद हो सकते हैं। लापरवाही न करें, वरना कोई बड़ी जिम्मेदारी हाथ से निकल सकती है। लव- घर-परिवार की गतिविधियों में भी अपना योगदान देना जरूरी है। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8*

कर्क – पॉजिटिव- पारिवारिक और व्यवसायिक मैनेजमेंट अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे नई ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे। कोई खास काम पूरा हो सकता है। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें, इससे काम सुचारु रूप से बनते जाएंगे। नेगेटिव- व्यस्तता की वजह से अपने व्यक्तिगत कामों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे मन कुछ खिन्न रहेगा। कहीं भी निवेश करने से पहले उसके फायदे सुनिश्चित कर लें। जिद और जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। धैर्य रखें।

व्यवसाय- कारोबार में मेहनत की अधिकता रहेगी और परिणाम कुछ कम मिलेंगे। जल्दी कामयाबी की चाह में किसी गलत रास्ते का चुनाव न करें। अगर पार्टनरशिप करने का विचार है, तो अभी कुछ समय उसे टालना बेहतर रहेगा। ऑफिस से जुड़ी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। लव- परिवार के लोगों के बीच मधुर तालमेल रहेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ऐसी स्थिति में डाक्टर से जरूर संपर्क करें। *भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7*

सिंह – पॉजिटिव- सुखद समय है। आज आप अपनी प्रतिभा और योग्यता के बल पर ऐसा फैसला ले सकते हैं कि आपको खुद ही आश्चर्य होगा। ग्रह स्थिति आपको उपहार के रूप में कोई उपलब्धि देने वाली है। किसी राजनीतिक संबंध से फायदा होने की उम्मीद है। आत्मविश्वास और प्रभाव बढ़ेगा। नेगेटिव- दोस्तों या बाहरी लोगों की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी योग्यता पर ही भरोसा रखें। रिश्तों को बचाने के लिए व्यवहार में समय के अनुसार लचीलापन लाना जरूरी है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम कर रहे हैं, तो अभी थोड़ा और सोच-विचार करें।

व्यवसाय- पारिवारिक या व्यक्तिगत कारणों से कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि कर्मचारियों का सहयोग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखेगा। साझेदारी के व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक कार्यभार मिलने से तनाव कम होगा। लव- पारिवारिक मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप व्यवस्था खराब कर सकता है। आपसी तालमेल बनाए रखें। परिवार के लोगों को उपहार देना खुशी का माहौल बनाएगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। योग और व्यायाम पर विशेष रूप से ध्यान देना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5*

कन्या – पॉजिटिव- अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जो फायदेमंद रहेंगी। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे और अपने व्यक्तित्व में निखार लाने का संकल्प लेंगे। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम बन सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने सामान की उचित देखभाल करें। कुछ खर्चों में कटौती करना संभव नहीं होगा, लेकिन धैर्य रखने के अलावा और कोई हल नहीं है। अपनी किसी योजना को लागू करने में असमंजस रह सकता है। शांति और धैर्य बनाए रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे। आय के साधनों में सुधार आएगा। ऑफिस की फाइलें और पेपर वर्क समय रहते पूरा कर लें, वरना पेनल्टी लग सकती है। सरकारी नौकरी वालों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- पारिवारिक माहौल में किसी तरह का तनाव पैदा हो सकता है। आपसी बातचीत से परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच जरूर करवाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। उचित इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9*

तुला – पॉजिटिव- उत्तम समय है। आप अपने काम को और बेहतर तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। किसी मित्र या संबंधी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में सुधार आएगा। बच्चों के कामों में मदद करने से उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। मन में संतोष रहेगा। नेगेटिव- विरोधियों द्वारा कुछ मुश्किलें सामने आएंगी। अब यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इनसे कैसे जीत हासिल करते हैं। इस समय व्यक्तिगत और व्यवसायिक मामलों में किसी भी तरह का जोखिम न लें। अपने नजदीकी लोगों से सहायता की उम्मीद रखना दुख का कारण बन सकता है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अनुसार अनुकूल और लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। पार्टनरशिप का आफर आ सकता है, लेकिन फैसला बहुत सावधानी से लेना होगा। जल्दबाजी न करें। ऑफिस में आपके कामों की अधिकारियों के बीच सराहना होगी। लव- किसी भी महत्वपूर्ण काम में जीवनसाथी या परिजनों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- त्वचा से जुड़ी एलर्जी हो सकती है। लापरवाही न करें। योग और व्यायाम पर भी ध्यान दें। *भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3*

वृश्चिक – पॉजिटिव- नजदीकी संबंधों में चल रहे गिले-शिकवे किसी की मध्यस्थता से दूर होंगे। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई योजना चल रही है, तो उससे संबंधित फैसला लेने के लिए समय अनुकूल है। किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- समय के अनुसार अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। युवाओं को अपने करियर के प्रति ज्यादा सतर्क रहना होगा। योजनाओं में स्पष्टता रखें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों के विस्तार की योजना पर काम होगा और तरक्की की संभावना भी रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता आपको सफल बनाएगी। भागदौड़ की अधिकता बनी रहेगी। नौकरी में किसी भी नकारात्मक स्थिति में सहज बने रहें। लव- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनके स्वास्थ्य और परिवार का ध्यान रखना आपका दायित्व है। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक तनाव की वजह से थकान और ऊर्जा में कमी महसूस होगी। उचित आराम और व्यायाम, दोनों पर ध्यान देना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2*

धनु – पॉजिटिव- आज कोई रुका हुआ आय का स्रोत फिर शुरू हो सकता है। किसी भी काम को करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह-मशविरा जरूर करें। सोच-समझकर लिया गया फैसला आगे चलकर लाभ देगा। अगर घर में नवीनीकरण का काम शुरू हो रहा है, तो वास्तु सम्मत नियमों का ध्यान रखना उचित रहेगा। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ बहस हो सकती है, जिसकी वजह से आपके अंदर शक और वहम जैसी स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी भी काम में रिस्क लेना नुकसानदायक रहेगा। संयम रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय किसी भी तरह की यात्रा स्थगित रखें, क्योंकि इससे नुकसान होने की आशंका है। अपनी गतिविधियां दूसरों के सामने जाहिर न करें, वरना कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। नौकरीपेशा लोग ज्यादा कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे। लव- परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाकर रखें, क्योंकि अलगाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य- कब्ज और पेट से जुड़ी परेशानी रह सकती है। तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें। *भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6*

मकर – पॉजिटिव- वित्तीय योजना को कार्यरूप देने का उत्तम समय है। हालांकि रुका हुआ पैसा टुकड़ों में मिलेगा, लेकिन इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी। नए संपर्क बनेंगे और उनसे उचित लाभ मिलेगा। किसी बात को लेकर भ्रम की स्थिति दूर होगी। सोच में स्पष्टता आएगी। नेगेटिव- बेवजह किसी से उलझने की कोशिश न करें। छोटी-सी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है। आपका मनमौजी स्वभाव कभी-कभी घर के लोगों को नाराज कर सकता है। युवा लोग वरिष्ठ लोगों की सलाह पर अमल करें और अपने दायित्वों को समझें।

व्यवसाय- कारोबार में दूरदराज के क्षेत्रों से जुड़े कामों में अच्छी सफलता मिलेगी। कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो उसे जल्दी सुलझाने की कोशिश करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। ऑफिस में किसी सहयोगी से प्रोजेक्ट को लेकर भरपूर सहायता मिलेगी। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। विवाहेतर संबंधों का खुलासा हो सकता है, इसलिए ऐसी गतिविधियों से दूर रहें। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से जुड़ी बीमारियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। सुरक्षा संबंधी नियमों का उचित पालन करें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8*

कुंभ – पॉजिटिव- आज कई तरह की भूमिका निभानी पड़ेगी और आप आपसी तालमेल से उन्हें निभाने में सफल रहेंगे। सिर्फ विश्वास और मेहनत की जरूरत है। परिवार में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। विद्यार्थी को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। नेगेटिव- संयुक्त परिवार में वसीयत से जुड़े मामले उठ सकते हैं। बहुत धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भी बिताएं। सफलता के बावजूद विद्यार्थियों को लगातार मेहनत करने की जरूरत रहेगी।

व्यवसाय- कारोबार में मेहनत की स्थिति रहेगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको नकारात्मक परिस्थितियों से निकालने में मदद करेगी। व्यवसाय से जुड़ा आपका कोई नया प्रयोग सफल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को और ज्यादा सक्रिय होना पड़ेगा। लव- पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सहयोग संबंधों को और खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी ज्यादा कार्यभार की वजह से थकान और तनाव रह सकता है।
*भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7*

मीन – पॉजिटिव- घर के रखरखाव और सजावट से जुड़े कामों में सुखद समय बीतेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी और जनसंपर्क बढ़ेंगे। राजनीतिक या सामाजिक संबंधों से फायदा होने की उम्मीद है। मन में उत्साह रहेगा। नेगेटिव- जल्दबाजी और लापरवाही से बचें। किसी अपरिचित पर बिना सोचे-समझे विश्वास करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। विद्यार्थी और युवा मन मुताबिक परिणाम न मिलने पर मायूस न हों और मेहनत बढ़ाएं।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी, लेकिन आपका काम करने का जुनून आपको सफलता दिलाएगा। वर्किंग महिलाओं को घर और व्यवसाय में तालमेल रखने में कुछ समस्या आ सकती है। सरकारी नौकरी वालों को आज अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है। लव- घर में सभी परिजनों के आपसी तालमेल से सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- खानपान के प्रति लापरवाही न करें। मौसम के अनुसार दिनचर्या रखें और जरूरत होने पर उचित इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में नगर परिषद विजयराघवगढ़ में हुई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में नगर परिषद विजयराघवगढ़ में हुई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d