• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

*सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?* * *सीएम डॉ. यादव और संगठन पदाधिकारियों ने मंत्रियों से की वन-टू-वन चर्चा* * *मंत्रियों से पूछा- चुनाव के समय जो वायदे किए, वो कहां तक पूरे हुए* देखिऐ VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
May 17, 2026
in top
0
*सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?*  * *सीएम डॉ. यादव और संगठन पदाधिकारियों ने मंत्रियों से की वन-टू-वन चर्चा* * *मंत्रियों से पूछा- चुनाव के समय जो वायदे किए, वो कहां तक पूरे हुए* देखिऐ VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*18 मई को होगी 11 मंत्रियों-निगम मंडल अध्यक्षों की बैठक*

* *प्रदेश के मुखिया देंगे शासन-प्रशासन के मंत्र*

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260517-WA0111.mp4

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 मई को मंत्रियों के एक-एक काम का हिसाब लिया। उनसे पूछा कि उनके प्रभार वाले जिलों में कितना काम हुआ है, सरकार की योजनाएं-नीतियां समाज के सबसे निचले हिस्से तक कितनी पहुंची हैं। उन्होंने मंत्रियों से पूछा कि उनके विभाग के कामों की क्या स्थिति है और उनके विभाग की उपलब्धियां क्या रहीं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से ये भी पूछा कि चुनाव के समय जो वायदे जनता से किए गए थे, वे कितने पूरे हुए। इसी तरह संगठन पदाधिकारियों ने भी सत्ता-संगठन का तालमेल जांचा। उन्होंने भी मंत्रियों से बातचीत की और संगठन की बैठकों की जानकारी ली। सीएम डॉ. यादव और संगठन पदाधिकारियों ने आज 20 मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की। कल यानी 18 मई को 11 मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की जाएगी। इन बैठकों में निगल मंडल के पदाधिकारियों को शासन-प्रशासन के मंत्र दिए जाएंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया को बताया कि आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सह-संगठन मंत्री सहित हम लोगों ने करीब 20 मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने मंत्रियों से पूछा कि सरकार-संगठन का समन्वय कैसा है, प्रभार वाले जिलों में उनके कितने प्रवास हुए, उस समय संगठन के जो कार्यक्रम थे, संगठन की जो रचना थी, उनकी बैठकें हुई कि नहीं, संगठन से उनका तालमेल कैसा है। खंडेलवाल ने बताया कि जहां तक मंत्रियों के विभागों और उनकी समीक्षा की बात है, उन विषयों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रियों से पूछा कि कि वो अपने प्रभार के जिले में जा रहे हैं तो स्कूलों की क्या स्थिति है, स्वास्थ्य केंद्रों की क्या स्थिति है, आंगनवाड़ी की क्या स्थिति है, सरकार जो योजनाएं और नीतियां बना रही है, उसके जिलों में निचले स्तर पर कितना असर है।

*अपेक्षाओं-उपलब्धियों पर सवाल*
प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि मैं समझता हूं कि बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने मंत्रियों से सभी विषयों पर बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से पूछा कि चुनाव के समय हमने जो वायदे जनता से किए थे, वो कहां तक पूरे हुए। सरकार की जो अपेक्षाएं हैं, उन पर मंत्रियों ने क्या काम किया है। उनके विभाग की क्या उपलब्धियां रही हैं। खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से, नागरिकों से तीन चार विषय पर अपेक्षा की है। पेट्रोल-डीजल हम कम से कम खर्च करें, सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करें। वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल बैठक करें। हमारी किसी विषय को लेकर कोर टीम की आपातकालीन बैठक होने वाली थी, हम इस बैठक को वर्चुअली करेंगे। हम कोशिश कर रहे हैं कि अगर कोई बैठक वर्चुअली हो सकती है तो उसे उसी प्रकार करेंगे।

*निगम मंडलों के अध्यक्षों को देंगे मंत्र*
खंडेलवाल ने कहा कि कल सुबह 9:00 बजे से 11:00 तक जो 10-11 मंत्री रह गए हैं उनसे भी वन टू वन मीटिंग करेंगे। अभी तो सिर्फ जो मंत्रिमंडल के सदस्य हैं, उनके कामों के बारे में सरकार ने समीक्षा की है और हमारे प्रभार के जिलों में संगठन को लेकर उनके क्या काम थे, कोर की लगातार बैठकें होती हैं, संगठन का सिलसिला है उसको लेकर बात की है। कल निगम मंडल के सभी अध्यक्षों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रेनिंग के लिए बुलाया है। उनसे वह संवाद करेंगे कि उनका जनता से कैसे समन्वय रहे, उनका कैसा अपना आदर्श, आचरण रहे और संतुलन रहे। जहां तक संगठन से जुड़े विषय हैं उन पर हम और हमारे प्रभारी महेंद्र सिंह चर्चा करेंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के 96 प्रकरणों में कलेक्टर ने लगाया 5.93 करोड़ का अर्थदंड

अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के 96 प्रकरणों में कलेक्टर ने लगाया 5.93 करोड़ का अर्थदंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d