• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिला पंचायत उपाध्यक्ष की पहल पर लगा कैंसर जांच शिविर डेढ़ सौ मरीज लाभान्वित

by Manish Gautam Chiefeditor
May 17, 2026
in कटनी
0
जिला पंचायत उपाध्यक्ष की पहल पर लगा कैंसर जांच शिविर डेढ़ सौ मरीज लाभान्वित
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निरंतर सक्रिय रहने वाले जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के अथक प्रयासों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते जिला चिकित्सालय में विशाल नि:शुल्क कैंसर परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। ग्रामीण एवं गरीब परिवारों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके द्वारा जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक़, पेयजल एवं जनकल्याण से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाता रहा है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता लाने और समय पर उपचार उपलब्ध कराने हेतु उनके विशेष प्रयासों से शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर एवं जिला चिकित्सालय के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति स्वस्थ रहे, यही उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग जानकारी के अभाव एवं आर्थिक संकट के कारण समय पर इलाज नहीं करा पाते, ऐसे में इस प्रकार के शिविर लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं। उन्होंने कैंसर मुक्त समाज बनाने का संकल्प दोहराते हुए लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। शिविर में शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर के प्रमुख कैंसर सर्जन डॉ प्रशांत एवं वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ मालती भगत द्वारा मरीजों की जांच कर विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ अंकित जैन डिप्टी सीएओ ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

इनकी रही उपस्थिति
शिविर में एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, भाजपा नेता पद्मेश गौतम, सीएमएचओ डॉ राज सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा, कोऑर्डिनेटर डॉ आर्यन, असिस्टेंट हॉस्पिटल मैनेजर प्रिया घोकले, कविता ओझा एवं मीडिया ऑफिसर अनीता सेन की उपस्थिति रही। शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर की प्रबंधन टीम से डॉ संजय जैन, संजय शर्मा, अजय मौदगिल, हर्ष एवं आदित्य ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शैल्बी हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत कैंसर उपचार की सुविधा उपलब्ध है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
गाटरघाट में चला नदी सफाई अभियान मशीनों से हटाई जा रही जलकुंभी

गाटरघाट में चला नदी सफाई अभियान मशीनों से हटाई जा रही जलकुंभी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d