• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में जिला पंचायत सीईओ का औचक निरीक्षण, पेयजल संकट पर सख्त निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
May 16, 2026
in कटनी
0
कटनी में जिला पंचायत सीईओ का औचक निरीक्षण, पेयजल संकट पर सख्त निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*विच्छेदित विद्युत कनेक्शन जुड़वाकर तत्परता पूर्वक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं- सुश्री कौर*

*उपार्जन केंद्र में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओ*

*जल स्रोतों, संरक्षण और संचयन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तकनीकी मानकों और गुणवत्ता का रखें पूरा ध्यान- जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर*

कटनी (23 अप्रैल)- ग्रीष्म काल में नागरिकों के लिए पेयजल की उपलब्धता हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता से विच्छेद हुए विद्युत कनेक्शन को जुड़वाकर नल जल योजना प्रारंभ करवाएं। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निर्मित कराई जा रही जल संरचनाओं में तकनीकी मानकों, गुणवत्ता एवं पूर्णता की समय सीमा का पूरा ध्यान रखें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और त्रुटि पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा। उपार्जन केंद्र पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी या समस्या नहीं होनी चाहिए। कृषकों के लिए शुद्ध शीतल पेयजल, छाया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने गुरुवार को विकासखंड बड़वारा की ग्राम पंचायत, बड़वारा, उपार्जन केंद्र क्रमांक एक विलायत कलां,खितौली, जगुआ, बरमानी सहित अन्य गांवों का औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं ग्राम पंचायतों को दिए। सुश्री कौर ने भ्रमण करते हुए बड़वारा में मनरेगा योजना से प्रगति रत कंटूर (सीपीटी) कार्य एवं उमंग नगर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया एवं संचालित गतिविधियों, पोषण आहार सप्ताह आदि की जानकारी ली। उन्होंने चिरौंजिया बाई के खेत तालाब का मुआयना कर स्वीकृत और व्यय राशि की जानकारी ली तथा बारिश के पूर्व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

*उपार्जन केंद्र विलायत कलां*

उपार्जन केंद्र विलायत कला क्रमांक एक का निरीक्षण करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने केंद्र प्रभारी से गेहूं, चना और सरसों जिंस की भौतिक मात्रा, समयबद्ध भुगतान आदि के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने किसानों के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी या समस्या नहीं होने के संबंध में निर्देशित किया।

*आउटडोर स्टेडियम खितौली एवं सामुदायिक भवन का गहन अवलोकन*

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने खितौली में आउटडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर गहन दृष्टि से जायजा लिया। उन्होंने काफी समय पूर्व स्वीकृत कार्य के पूर्ण नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए विद्युतीकरण कार्य, शौचालय एवं अन्य बाकी कार्य को दो सप्ताह में पूर्ण कर अवगत कराने को कहा। जिला पंचायत सीईओ ने समस्त जानकारियां अंकित करते हुए सूचना पटल लगाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मंगल भवन का अवलोकन करते हुए उन्होंने ग्राम पंचायत से सभी वर्गों के लिए इसकी उपयोगिता,आमदनी के संबंध में ग्रामीणों और ग्राम पंचायत से जानकारी ली। चर्चा के दौरान विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर देने के कारण पेयजल संकट से निपटने के लिए तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिए। जगुआ में नवीन अटल पंचायत भवन और जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को देखकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

*अमृत सरोवर बरमानी की साइट सिलेक्शन को सराहा*

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने बरमानी में मनरेगा योजना से स्वीकृत एवं प्रगतिरत 24.40 लाख की लागत से स्वीकृत अमृत सरोवर के स्थल चयन की सराहना की एवं एक माह के अंदर तकनीकी मापदंडों को ध्यान में रखकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। इस दौरान उन्होंने एस्टीमेट,वैल्यूएशन और व्यय भुगतान संबंधित जानकारी ली।
इस दौरान मनरेगा के परियोजना अधिकारी ऋषिराज चढ़ार, मीडिया के प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी,उमेश सोनी, सहायक यंत्री प्रियंका लखेरा, उपयंत्री, महिला बाल विकास अधिकारी इंद्र कुमार साहू, सुपरवाइजर पर्यवेक्षक अर्पिता प्यासी, सरपंच,सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्रोपती चौधरी और सहायिका चित्रलेखा चौधरी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
देशभर में हुए NEET पेपर लीक मामले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा सुभाष चौक में विशाल मशाल जुलूस निकालकर युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया

देशभर में हुए NEET पेपर लीक मामले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा सुभाष चौक में विशाल मशाल जुलूस निकालकर युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d