• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना* *कृषि वैज्ञानिक ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को देंगे तकनीकी जानकारी एवं ई-टोकन बुकिंग की सुविधा*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 16, 2026
in छिन्दवाडा
0
कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*  *कृषि वैज्ञानिक ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को देंगे तकनीकी जानकारी एवं ई-टोकन बुकिंग की सुविधा*
0
SHARES
6
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर योगेश गजभिये पांढुरना*.

आज दिनांक 16 मई 2026 को नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, नगरमंडल अध्यक्ष भाजपा प्रकाश छगानी एवं एसडीएम अल्का एक्का द्वारा विकासखंड में दिनांक 16 मई 2026 से प्रारंभ किये जाने वाले कृषि रथ को तहसील परिसर पांढुर्णा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे कृषि, कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्यपालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से खरीफ फसलों की बुआई के पूर्व प्रत्येक विकासखंड में दिनांक 16 मई 2026 से 10 दिवस के लिए कृषि रथ चलाया जा रहा है।

यह कृषि रथ कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा निर्धारित रूटचार्ट अनुसार ग्राम पंचायतों एवं सेवा सहकारी समितियों में भ्रमण करेगा, जिसमें कृषि वैज्ञानिक, कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्यपालन एवं राजस्व विभाग के पटवारी उपस्थित होकर किसानों को तकनीकी जानकारी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

प्रत्येक विकासखंड में एक कृषि रथ 10 दिनों तक प्रतिदिन 3 से 4 ग्राम पंचायतों एवं सेवा सहकारी समितियों तक पहुंचेगा। कृषि रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक, विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रगतिशील किसान भी मौजूद रहेंगे, जो किसानों से सीधे रूबरू होकर खेती, उर्वरक, बीज, रोग एवं उत्पादन संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे।

शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उर्वरक प्राप्त करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन “बलराम” का लॉन्च किया गया है, जिससे किसान स्वयं अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से बलराम एप्लीकेशन डाउनलोड कर उर्वरक प्राप्त करने के लिए ई-टोकन बुक कर सकते हैं।

कृषि रथ में कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारियों द्वारा खरीफ पूर्व तैयारी की तकनीकी जानकारी, प्राकृतिक खेती की जानकारी, उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी, मृदा स्वास्थ्य के संबंध में मिट्टी नमूना लेकर मिट्टी की जांच कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुशंसा के अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करने, फसल विविधीकरण एवं समन्वित खेती (किसान भाई खेती के साथ उद्यानिकी एवं पशुपालन को अपनाने) द्वारा आय बढ़ाने आदि विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

उक्त कृषि रथ शुभारंभ कार्यक्रम में नगरपालिका पार्षद दुर्गेश ऊईके, एसडीएम अल्का इक्का, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विनोद लोखंडे, कृषि विस्तार अधिकारी सुनील गजभिए, राहुल सरयाम, डी.आर. तुमदाम, एटीएम कुमारी शिवानी माहोरे, किशोर डिग्रसे, बी. बेले, गोपाल भेजने सहित कृषि विभाग का मैदानी अमला एवं किसान उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते 17 मई को विद्युत सप्लाई रहेगी बंद*  *पांढुर्णा शहर के विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा शटडाउन

आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते 17 मई को विद्युत सप्लाई रहेगी बंद* *पांढुर्णा शहर के विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा शटडाउन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d