प्रदेश में उद्योग एवं व्यापार का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्षतम संस्था फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भोपाल, जिसे स्थापित हुए 50 वर्ष से अधिक हो चुके हैं, के सत्र (2026-28) के चुनाव सम्पन्न हुए। इसमें हिमांशु खरे जबलपुर अध्यक्ष, वीरेंद्र पोरवाल रतलाम संयुक्त अध्यक्ष, सुधीर कुमार मिश्रा कटनी उपाध्यक्ष, श्री जयदेव ताम्रकार सतना उपाध्यक्ष एवं अन्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।
दिनांक 12 मई 2026 को होटल कोर्टयार्ड मेरियट, भोपाल में आयोजित फेडरेशन की वार्षिक साधारण सभा एवं पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। उक्त समारोह की अध्यक्षता श्री प्रह्लाद पटेल जी, कैबिनेट मंत्री एवं श्री चेतन कश्यप, मंत्री एमएसएमई उद्योग विभाग के मुख्य आतिथ्य में गरिमापूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।
यह प्रथम अवसर है जब कटनी जिले को भी फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, भोपाल में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। जिले के विभिन्न संगठनों ने श्री सुधीर कुमार मिश्रा के निर्वाचन पर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।


