कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से) के द्वारा थाना क्षेत्र मे आदतन अपराधियो, जेल से रिहा आरोपियो एवं गुंडा निगरानी की सप्ताहिक चैकिंग व अराजक तत्तो पर नजर रखने व वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए है के परिपालन मे अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) महोदय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना क्षेत्र मे लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य मे दिनांक 14/05/26 की दरम्यानी रात प्रार्थी अब्दुल रब पिता अब्दुल नसीम निवासी प्रेमनगर थाना ए.के.जे. कटनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोहल्ले के सूरज बर्मन और कार्तिक बर्मन उर्फ कत्ति आये और मुझसे पहले सिगरेट मांगे मैने कहा कि दुकान बंद हो गई है और मै सिगरेट नही रखता हूँ और फिर शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगे मैने पैसे देने से मना किया तो मेरे साथ सूरज बर्मन और कार्तिक बर्मन माँ बहन की गंदी गंदी गालीया देकर हाथ घूसो से मारपीट करने लगे मारपीट से मुझे माथे मे होट मे होट के नीचे मुँह मे गंभीर चोट लगी है प्रथम दृष्टया 296 बी, 115(2),351(3),119(1),3(5) बीएनएस का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । मामले को गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी महोदय को घटना से अवगत कराते हुए तत्काल थाने मे उपस्थित स्टाफ के साथ मारपीट के आरोपी को शनि मंदिर के मैदान से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम – 1-सूरज उर्फ निखलेश बर्मन पिता उमाशंकर बर्मन उम्र 22 साल ,
2-कार्तिक उर्फ कत्ती बर्मन उम्र 19 साल दोनो निवासी प्रेमनगर थाना एन.के.जे कटनी ,
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत , प्र.आर. 203 राजेश परिहार, प्र.आर. 63 गणेशदत्त मिश्रा, प्र.आर. 19 कुलदीप सिंह , नरेंद्र टेकम ,विनोद मार्को की सराहनीय भूमिका रही ।


