• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

वार्ड 27 में विकास के नाम पर गंदगी का खेल? नाली निर्माण पर बड़ा बवाल

by Manish Gautam Chiefeditor
May 13, 2026
in कटनी
0
वार्ड 27 में विकास के नाम पर गंदगी का खेल? नाली निर्माण पर बड़ा बवाल
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

अंदर सड़ांध और गंदगी जस की तस है और ऊपर से विकास का नकाब
पहुंच और पावर के दम पर नियमों की हत्या वार्ड 27 में गंदगी पर ढंका जा रहा विकास, निगम के लाखों पर उठे सवाल, वार्डवासियों ने उठाई गुणवत्ता की आवाज
कटनी। नगर निगम के विकास कार्यों में किस तरह नियमों को ताक पर रखकर सरकारी राशि का खेल किया जा रहा है, इसकी बानगी मदन मोहन चौबे वार्ड क्रमांक 27 में पानी की टंकी के पास चल रहे नाली निर्माण कार्य में खुलकर दिखाई दे रही है। यहां लाखों रुपये की लागत से कराया जा रहा निर्माण कार्य अब विकास कम और भ्रष्ट कार्यप्रणाली का उदाहरण अधिक नजर आने लगा है। लाखों रुपये लागत के नाली निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। विकास कार्यों की श्रृंखला में कराए जा रहे इस निर्माण में गुणवत्ता और नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आने से वार्डवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से कार्य कराया जा रहा है। जब नागरिकों ने निर्माण कार्य को नियमों और तकनीकी मानकों के अनुरूप कराने की बात कही तो ठेकेदार द्वारा अपनी पावर और पहुंच का हवाला देकर काम जारी रखने की बात कही गई। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार नाली निर्माण कार्य में पुरानी नाली की समुचित सफाई किए बिना ही दोनों ओर स्लैब डालकर फीलिंग का कार्य किया जा रहा है। बीच की नाली में जमा गंदगी को हटाए बिना निर्माण किए जाने से भविष्य में जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार निर्माण कार्य में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है और न ही तकनीकी मापदंडों का पालन किया जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि पुरानी गंदगी से भरी नाली की सफाई किए बिना ही उसके ऊपर स्लैब डालकर फीलिंग का कार्य किया जा रहा है। यानी अंदर सड़ांध और गंदगी जस की तस है और ऊपर से विकास का नकाब पहनाया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इसी प्रकार निर्माण कार्य किया गया तो बारिश के मौसम में जलभराव और गंदगी की समस्या और अधिक विकराल रूप ले सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब नगर निगम प्रशासन गुणवत्ता और पारदर्शिता की बात करता है, तब जमीनी स्तर पर निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी आखिर किसके संरक्षण में हो रही है
वार्डवासियों का आरोप है कि जब उन्होंने नियमों के अनुरूप कार्य कराने की मांग उठाई तो संबंधित ठेकेदार ने खुलेआम अपनी पहुंच का हवाला
दें रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाली की उचित सफाई और बेस तैयार किए बिना इसी तरह निर्माण किया गया तो आगामी बारिश में पूरा क्षेत्र जलभराव और गंदगी की चपेट में आ जाएगा। करोड़ों के विकास दावों के बीच इस तरह के निर्माण कार्य नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल खड़े कर रहे हैं।
मामले की शिकायत महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त तपस्या परिहार तक पहुंच चुकी है। निगमायुक्त द्वारा संबंधित इंजीनियर को कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं, लेकिन अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या प्रशासन केवल निर्देशों तक सीमित रहेगा या फिर नियमों को कुचलने वालों पर वास्तविक कार्रवाई भी होगी।
शहर में चर्चा इस बात की है कि यदि विकास कार्यों में इसी तरह गंदगी को दबाकर गुणवत्ता का दिखावा किया जाता रहा, तो जनता का भरोसा भी इन निर्माणों की तरह अंदर से खोखला साबित होगा।
वार्ड 27 में चल रहा यह निर्माण कार्य फिलहाल विकास से ज्यादा व्यवस्था पर उठते सवालों की कहानी बयान कर रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजना प्रोत्साहन योजना को दी मंजूरी*  *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार*

*केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजना प्रोत्साहन योजना को दी मंजूरी* *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d