• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर निगमायुक्त ने विभाग प्रमुखों के साथ की उच्चस्तरीय सामूहिक समीक्षा बैठक*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 13, 2026
in कटनी
0
*मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर निगमायुक्त ने विभाग प्रमुखों के साथ की उच्चस्तरीय सामूहिक समीक्षा बैठक*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी,  आगामी वर्षा ऋतु के दौरान शहर में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न न हो तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार की अध्यक्षता में निगम के एमआईसी सभागार में लोक निर्माण शाखा, स्वास्थ्य शाखा एवं जल प्रदाय शाखा के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्षा पूर्व तैयारियों, जल निकासी व्यवस्था तथा संवेदनशील क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान नगर आयुक्त सुश्री परिहार ने कहा कि पूर्व वर्षों में जल-जमाव के कारण शहर के अनेक क्षेत्रों में नागरिकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई, व्यापारिक गतिविधियां बाधित हुईं तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ीं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस वर्ष ऐसी स्थिति किसी भी हाल में उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए वर्षा प्रारंभ होने से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करें।

नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख एवं छोटे नालों की व्यापक स्तर पर सफाई कर जल प्रवाह को सुचारू बनाया जाए। जिन स्थानों पर नालियां अवरुद्ध अथवा क्षतिग्रस्त हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य तत्काल प्रारंभ किए जाएं। वहीं, जहां नई नालियों के निर्माण की आवश्यकता है, वहां स्थायी समाधान की दृष्टि से समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश लोक निर्माण शाखा को दिए गए।

बैठक में जल-जमाव से प्रभावित संभावित स्थलों की पहचान कर जीरो टॉलरेंस की
विशेष कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया। इसके अंतर्गत सफाई एवं मरम्मत कार्यों में तेजी लाने, जल निकासी में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणों को चिन्हित कर नियमानुसार हटाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नालियों एवं नालों में कचरा न डालें तथा सार्वजनिक स्थलों एवं जल निकासी मार्गों पर अतिक्रमण से बचें, क्योंकि यही जल-जमाव की समस्या का प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने नागरिकों से जल निकासी अथवा साफ-सफाई से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना निगम के कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 14420 पर तत्काल दर्ज कराने की अपील की, ताकि समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में लोक निर्माण शाखा के कार्यपालन यंत्री आसित खार, जल प्रदाय शाखा के कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, संजय मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, मृदुल श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता निरीक्षक एवं वार्ड दरोगा उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
खोवा मंडी में चला व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान*

खोवा मंडी में चला व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d