बड़वारा विधायक ने निजी खर्च से कराई बेटी की शादी
सिलौंडी: बड़वारा क्षेत्र के ग्राम कछार गांव बड़ा में गरीब मजदूर सुमंत कोल ने अपनी बेटी की सगाई किया । सगाई के अगले दिन सुमंत कोल का निधन हो गया। जिसकी सूचना मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी,सरपंच कैलाश चंद्र जैन ने विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को दिया । बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने तुरंत 20000 रुपया की राशि दिया साथ ही अपने सहयोगियों मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी,सरपंच कैलाश चंद्र जैन,भाजपा जिला मंत्री डॉक्टर प्रशांत राय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शैलेश जैन ,प्रवीण बर्मन के सहयोग से गरीब कन्या का विवाह संपन्न कराया ।
विधायक जी की नेक पहल से क्षेत्र में खुशी की लहर है ।
आम जनता ने विधायक जी का बहुत बहुत आभार दिया है।


