”कटनी जिले की जनसुनवाई में आज एक भावुक एवं मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब ग्राम चरगवा, थाना स्लीमनाबाद के स्कूली बच्चे अपने अभिभावकों एवं ग्रामीणों के साथ अतिरिक्त कलेक्टर महोदय के समक्ष पहुंचे। बच्चों ने शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपने खाली स्कूल बैग प्रशासन को सौंपे और मासूम आवाज़ में सवाल किया — “सर, हमें हमारा स्कूल कब मिलेगा?”
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम चरगवा एक बड़ा एवं महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र है, जिससे पाली, पुरा, पहरुआ, सल्हना सहित आसपास के कई गांव जुड़े हुए हैं। वर्तमान में गांव में केवल माध्यमिक स्तर तक शिक्षा की व्यवस्था है, जबकि कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों को लगभग 8 किलोमीटर दूर घुघर, देवरी एवं कोडियां जाना पड़ता है।
परिवहन सुविधा के अभाव, आर्थिक कठिनाइयों एवं सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है। कई छात्र-छात्राएं दूरी एवं संसाधनों की कमी के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।
ज्ञापन में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने मांग की कि ग्राम चरगवा में तत्काल शासकीय हाई स्कूल स्वीकृत कर आगामी शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9वीं एवं 10वीं की पढ़ाई प्रारंभ कराई जाए। साथ ही विद्यालय हेतु भवन, शिक्षकों, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का संवैधानिक अधिकार है तथा शासन को ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
जनसुनवाई में पहुंचे बच्चों के खाली बैग और उनके मासूम सवाल ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि शासन एवं प्रशासन इस जनहितकारी मांग पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्यवाही करेगा, ताकि क्षेत्र के हजारों बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
ज्ञापन के दोरान एड. अनिल सिंह सेंगर, सुशील सिंह, धर्मेंद्र सिंह राणा, धर्मेंद्र सिंह, अर्जुन कुशवाहा, हगाड़िया चौधरी, सुखदेव यादव, सुमत सिंह,रवि पाल,हरकेश पाल,अजय चौधरी, संदीप चौधरी, रवि चौधरी, कल्लू यादव, जयकुमार कोल,जित्तु कोल, बबलू यादव, बहादुर सिंह, श्री साहू, अज्जू कुशवाह, भूरा महरा सहित सेकड़ो ग्रामीणजन, छात्र पालक सहित उपस्थित रहे।