• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई* *महापौर श्रीमती सूरी ने कहा — नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता**

by Manish Gautam Chiefeditor
May 12, 2026
in कटनी
0
*महापौर जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीदों का मंच, विभिन्न शाखाओं से जुड़े 30 आवेदनों पर हुई सुनवाई*  *महापौर श्रीमती सूरी ने कहा — नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता**
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  नगर पालिक निगम कटनी द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जा रही महापौर जनसुनवाई नागरिकों के लिए एक सशक्त एवं भरोसेमंद मंच के रूप में निरंतर प्रभावी साबित हो रही है। मंगलवार को मेयर इन काउंसिल सभागार में आयोजित जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा पेयजल, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, राजस्व प्रकरण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कुल 30 आवेदन प्रस्तुत किए गए।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने जनसुनवाई में उपस्थित प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सरल, पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर कार्यवाही प्रारंभ कराई गई। महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा नागरिकों को समाधान की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाए।

महापौर ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को सीधे प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नगर निगम द्वारा संचालित इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु जनसुनवाई में सहभागिता सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे, जिससे प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की जा सकी। इस दौरान निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*10 दिवसीय एआई आधारित प्रशिक्षण सम्पन्न शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिन्‍दवाड़ा की विशेष पहल*  *विद्यार्थियों ने आधुनिक AI टूल्स का किया ज्ञानार्जन एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया*

*10 दिवसीय एआई आधारित प्रशिक्षण सम्पन्न शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिन्‍दवाड़ा की विशेष पहल* *विद्यार्थियों ने आधुनिक AI टूल्स का किया ज्ञानार्जन एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d