*छिंदवाड़ा*
स्थानीय तहसील परिसर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान शनि मंदिर में आगामी 16 मई को शनि जन्मोत्सव का पर्व ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। मंदिर का संचालन करने वाली संस्था ‘श्री पंचमुखी हनुमान शनि जन कल्याण समिति’ की आवश्यक बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
*ब्रह्म मुहूर्त में अभिषेक से होगी शुरुआत*
समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में लिए गए निर्णय के अनुसार, 16 मई (शनिवार) को जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुबह 5:00 बजे ब्रह्म मुहूर्त में शनि महाराज का विशेष अभिषेक, हवन संस्कार और भव्य आरती संपन्न होगी।
*सेवा का संकल्प* स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
जन कल्याण की भावना को सर्वोपरि रखते हुए, मंदिर समिति द्वारा सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निःशुल्क ब्लड चेकअप एवं नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। समिति का उद्देश्य भक्ति के साथ-साथ मानव सेवा को भी बढ़ावा देना है।
*30 हजार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद*
शाम 6:00 बजे संध्या आरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसमें लगभग 30,000 भक्तों को भारतीय पद्धति (पंगत) में बिठाकर श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। यह क्रम रात्रि 11:00 बजे तक अनवरत चलेगा।
*अर्द्धरात्रि में दिव्य अनुष्ठान*
जन्मोत्सव के समापन पर रात्रि 12:00 बजे शनि महाराज की दिव्य मूर्ति का अभिषेक और विशेष अनुष्ठान किया जाएगा। समिति के मीडिया प्रभारी जितेन्द्र अलबेला ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।
समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से तन, मन, धन और अन्नदान के माध्यम से दान के इच्छुक श्रद्धालु मंदिर कार्यालय में अधिकृत सदस्यों से संपर्क कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


