कटनी जिले की रीठी सरकारी अस्पताल मैं 20/25 वर्षों से जमे कर्मचारियों को लेकर उठ रहे सवाल अब प्रशासन के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
आपको बता दे कि
रीठी तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि यहां 20/25 वर्षों से एक ही संस्थान में जमे स्वास्थ्य कर्मचारियों के अब तक स्थानांतरण नहीं किए गए, जबकि अन्य विभागों में समय-समय पर तबादले होते रहते हैं। जिसको लेकर इन दिनों क्षेत्र मैं चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक अस्पताल में कई स्वास्थ्य कर्मचारी लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ हैं, लेकिन उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया अब तक नहीं हुई।
जबकि CVC याने की केंद्रीय सतर्कता आयोग – ये भारत सरकार की सबसे बड़ी भ्रष्टाचार-निरोधक संस्था है। जो ट्रांसफर/रोटेशन गाइडलाइन अनुसार एक ही सीट पर लंबे समय तक जमे कर्मचारियों से होने वाले भ्रष्टाचार को रोकना l जिस पर CVC ने सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील पदों पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी को 3 साल पूरे होते ही बदल दिया जाए।
जैसे,,,, कैश हैंडलिंग, बिल पासिंग, खरीद-फरोख्त, लाइसेंस जारी करना, टेंडर, पब्लिक डीलिंग, स्टोर। वही स्वास्थ्य विभाग में लेखापाल, स्टोर कीपर, ड्रग इंचार्ज, जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार इसी में आते हैं। क्योंकि एक ही कुर्सी पर 3 साल से ज्यादा बैठोगे तो गड़बड़ की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए कुर्सी बदलो”।लेकिन इन नियमों को ताख मैं रख दिया गया है l
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग में नियमित रूप से तबादले किए जाते हैं, तो आखिर स्वास्थ्य विभाग में यह प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई जा रही है। या फिर कुछ और बात है,,,,l
*जिला पंचायत सदस्य ने स्थानांतरण किए जाने का सोपा था पत्र,,,,,*
वही वर्षों से जमे कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर से की गई थी कार्रवाई की मांग , केंद्र में वर्षों से जमे कर्मचारियों की मनमानी, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं । जिसको लेकर विगत महीने पूर्व जिला पंचायत कटनी के वार्ड क्रमांक 9 की निर्वाचित सदस्य माला मौसी ने इस संबंध में कलेक्टर कटनी को लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी । परंतु न जाने क्यों आज भी वह फाइल ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है l
शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया था कि रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उससे जुड़े ग्रामों में शासन द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभआम जनता को नियमानुसार नहीं मिल पा रहा है इसका मुख्य कारण अनेक कर्मचारियों का पिछले 20/25 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ रहना बताया गया है। लंबे समय से जमे ये कर्मचारी अपनी पदस्थापना का दुरुपयोग कर जिम्मेदारियों से विमुख होकर अन्य गतिविधियों में संलिप्त हैं
*जांच और स्थानांतरण की मांग तेज*
अब क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच कराने और वर्षों से जमे कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि पारदर्शिता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समय पर तबादला नीति लागू होना जरूरी है।
इनका कहना है
ये सच कि काफी वर्षो से सेवाए दे रहे कर्मचारियों के स्थानांतरण नही हुए हैं,जैसे ही तबादला नीति और उच्च अधिकारियों के निर्देश प्राप्त होंगे उस पर कार्यवाही की जाएगी,,l
डॉक्टर राज सिंह ठाकुर
जिला स्वास्थ्य अधिकारी कटनी
इनका कहना है l
जल्द ही तबादला नीति आते ही समयनुसार कर्मचारियों की उच्य अधिकारियो को लिस्ट भेज दी जाएगी l
डॉक्टर आशित निगम बीएमओ रीठी


