
शहर के समीपवर्ती क्षेत्र उमरिया इसरा (सिवनी रोड) स्थित हजरत गुलजार बाबा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक आगामी 12 मई 2026 को बड़े ही शानो-शौकत और अकीदत के साथ मनाया जाएगा।
दरगाह कमेटी द्वारा इस बार उर्स को ‘कौमी एकता’ के प्रतीक के रूप में मनाने की भव्य तैयारियां की गई हैं।
*दिन भर चलेंगे धार्मिक कार्यक्रम*
दरगाह चेयरमैन शेख यूसुफ भाई ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि उर्स का आगाज 12 मई को नमाज-ए-जोहर के बाद मिलाद शरीफ से होगा। इसके पश्चात,
असर की नमाज के बाद परचम कुशाई (झंडा वंदन) की रस्म अदा की जाएगी।
मगरिब की नमाज के बाद, शाही संदल निकाला जाएगा, जो पारंपरिक रास्तों से होता हुए दरबार में पेश होगा।
ईशा की नमाज के बाद, जायरीन और अकीदतमंदों के लिए लंगर (आम भंडारे) का आयोजन किया जाएगा।
*कव्वाली का शानदार मुकाबला*
उर्स के मौके पर रात 9:00 बजे से एक विशाल कव्वाली प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। इसमें देश के सुप्रसिद्ध कव्वाल अदनान अजीम नाजा (मुंबई) और युसूफ सोला (मुंबई) के बीच शानदार मुकाबला होगा, जहाँ वे अपने सूफियाना कलामों से समां बांधेंगे।
*सर्वधर्म सद्भाव की अपील*
उर्स कमेटी ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रूहानी प्रोग्राम को सफल बनाएं। मीडिया प्रभारी रवि बेलवंशी ने बताया कि प्रशासन और कमेटी द्वारा सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उर्स कमेटी सभी जायरीनों का इस्तकबाल करने के लिए तैयार है।
*मुख्य बिंदु एक नज़र में*
स्थान, दरगाह हजरत गुलजार बाबा, उमरिया इसरा, सिवनी रोड, छिंदवाड़ा।
दिनांक, 12 मई 2026
विशेष आकर्षण, शाही संदल और मुंबई के कव्वालों का प्रोग्राम।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


