• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, August 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*नगर परिषद की कैमोर की अभिनव पहल* *नगर प्रवेश मार्ग पर बना आकर्षक आर.आर.आर सेंटर, बैकलैन एवं सकरी गलियों का हुआ कायाकल्प*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 10, 2026
in कटनी
0
*नगर परिषद की कैमोर की अभिनव पहल*  *नगर प्रवेश मार्ग पर बना आकर्षक आर.आर.आर सेंटर, बैकलैन एवं सकरी गलियों का हुआ कायाकल्प*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  – नगर परिषद कैमोर द्वारा स्वच्छता एवं नगर सौंदर्यीकरण को लेकर निरंतर नवाचारपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर के मुख्य प्रवेश मार्ग पर नव निर्मित आर.आर.आर. (रेड्यूस, रियूज, रिसायकल) सेंटर विकसित किया गया है, जो वर्तमान में नगरवासियों एवं राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

क्षेत्र के निर्माण एवं विकास की नींव विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से नगर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं जनहित से जुड़े विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उनके सतत सहयोग से नगर परिषद द्वारा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने हेतु अभिनव पहलें की जा रही हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पलक नमित ग्रोवर ने कहा कि परिषद द्वारा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने हेतु लगातार विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। नगर के प्रवेश मार्ग पर निर्मित आर.आर.आर. सेंटर नगर की नई पहचान के रूप में विकसित हो रहा है। वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री संतोष केवट ने बताया कि परिषद द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में चरणबद्ध रूप से स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे नगर का समग्र वातावरण बेहतर एवं आकर्षक बन रहा है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मनीष परते के निर्देशन में तैयार किए गए इस आर.आर.आर. सेंटर का उद्देश्य अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग को बढ़ावा देना एवं नागरिकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। परिषद द्वारा सेंटर को आकर्षक रंग-रोगन, स्वच्छ परिसर एवं रचनात्मक सज्जा के माध्यम से सुंदर स्वरूप प्रदान किया गया है, जिससे नगर की सकारात्मक छवि उभरकर सामने आ रही है।

इसके साथ ही परिषद द्वारा नगर की बैकलैन एवं सकरी गलियों का भी व्यापक रूपांतरण किया गया है। पूर्व में उपेक्षित एवं अव्यवस्थित रहने वाले इन क्षेत्रों में अब नियमित साफ-सफाई, रंगीन पेंटिंग, दीवार सज्जा एवं प्रकाश व्यवस्था के माध्यम से नया स्वरूप दिखाई दे रहा है। इन कार्यों से न केवल स्वच्छता व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि नगर की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

नगर परिषद कैमोर के इन प्रयासों की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है तथा लोगों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🌸 DAV कैल्डरिज पब्लिक स्कूल कटनी में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस 🎉 मदर्स डे पर माताओं ने खेलों में दिखाया उत्साह, बच्चों संग बिताए भावुक पल

🌸 DAV कैल्डरिज पब्लिक स्कूल कटनी में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस 🎉 मदर्स डे पर माताओं ने खेलों में दिखाया उत्साह, बच्चों संग बिताए भावुक पल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d