• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में स्वच्छता का मेगा एक्शन कलेक्टर के निर्देश पर अफसर उतरे सड़कों पर Swachh Survey 2026

by Manish Gautam Chiefeditor
May 9, 2026
in कटनी
0
कटनी में स्वच्छता का मेगा एक्शन कलेक्टर के निर्देश पर अफसर उतरे सड़कों पर Swachh Survey 2026
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – स्वच्छ सर्वेक्षण के निर्धारित मानकों के अनुरूप शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से अब जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जमीनी स्तर पर सतत मॉनिटरिंग प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार शनिवार प्रातः जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन एवं जल निकासी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत अधिकारियों ने वार्डों में नियमित सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, नालों की सफाई, सार्वजनिक शौचालय एवं यूरिनल की स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आमजन एवं व्यवसायियों से संवाद कर स्वच्छता बनाए रखने, डस्टबिन का उपयोग करने तथा नगर को स्वच्छ रखने में सहभागिता निभाने की अपील भी की गई।

सहायक कलेक्टर श्री श्लोक वाईकर ने बी. डी. अग्रवाल वार्ड का निरीक्षण कर मुख्य मार्गों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था एवं कचरा संग्रहण वाहनों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने साधुराम स्कूल एवं अहिंसा तिराहे स्थित यूरिनल की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा देश भंडार के पास स्थित नाले की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में तहसीलदार नेहा जैन द्वारा बिरसा मुंडा वार्ड, कटनी ग्रामीण के अतुलेश सिंह द्वारा जालपा वार्ड, नायब तहसीलदार साक्षी शुक्ला द्वारा बस स्टैंड परिसर, श्रम अधिकारी के. बी. मिश्रा द्वारा राहुल बाग क्षेत्र एवं लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी मनसा सिंह द्वारा वार्ड क्रमांक 14 की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। वहीं एस.डी.ओ. श्री संतोष मंगलानी सहित अन्य जिला अधिकारियों ने भी विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रही। जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर किए जा रहे यह सतत निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग प्रयास शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं जनसहभागिता आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*स्वच्छता और सुगम आवागमन को लेकर निगमायुक्त सुश्री परिहार ने बाजार क्षेत्र का किया पैदल निरीक्षण*

*स्वच्छता और सुगम आवागमन को लेकर निगमायुक्त सुश्री परिहार ने बाजार क्षेत्र का किया पैदल निरीक्षण*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d