• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

किसानों को किया गया 63 करोड़ रूपये से अधिक का भुगनान

by Manish Gautam Chiefeditor
May 8, 2026
in कटनी
0
किसानों को किया गया 63 करोड़ रूपये से अधिक का भुगनान
0
SHARES
36
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – रबी विपणन वर्ष 2026-27 में 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर शुरू हुये गेहूँ उपार्जन में शुक्रवार 8 मई तक जिले के कुल 23 हजार 477 कृषकों से अब तक 95 हजार 696 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। किसानों को अब तक उपार्जित गेहूँ के विरूद्ध 63.98 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने सभी किसानों को शीघ्र भुगतान करवाने के निर्देश दिये हैं। जिले में‍ अब तक 41 हजार 57 कृषकों द्वारा स्लॉट की बुकिंग की जा चुकी है।

गेहूँ उपार्जन में ढीमरखेड़ा अग्रणी

जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुए गेहूँ उपार्जन के मामले में तहसील ढीमरखेड़ा अग्रणी है। यहां अब तक की स्थिति में कुल 6041 किसानों से 20 हजार 761 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। जबकि दूसरे नंबर पर तहसील विजयराघवगढ़ में 3336 किसानों से 15 हजार 137 मीट्रिक टन गेहूँ समर्थन मूल्य पर उपार्जित किया जा चुका है।

इसी प्रकार बहोरीबंद तहसील में अब तक 3045 किसानों से 14 हजार 237 मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जित किया गया है। जबकि स्‍लीमनाबाद तहसील में 2250 कृषकों से 10 हजार 492 मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जित किया जा चुका है। बड़वारा तहसील में अब तक की स्थिति में 2761 किसानों से 9333 मीट्रिक टन और रीठी तहसील में 2075 किसानों से 8 हजार 672 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है।

इसके अलावा बरही तहसील में 1980 किसानों से 8 हजार 655 मीट्रिक टन और कटनी नगर व कटनी ग्रामीण तहसील में 1989 किसानों से 8 हजार 409 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है।

*उपार्जन केंद्र में किसानों के लिये गेहूँ बिक्री की सभी सुविधाएं*

कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर उपार्जन केंद्रों में गेहूँ विक्रय की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उपार्जन केन्द्रों में छायादार स्थान में बैठने और पेय जल की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। केंद्र में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, इंटरनेट, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण और उपज की साफ-सफाई के लिए पंखा, छन्ना आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

*समर्थन मूल्य के साथ बोनस भी*

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से 2585 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा घोषित 40 रूपये प्रति क्विंटल बोनस राशि सहित 2625 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूँ का उपार्जन किया जा रहा है। गेहूँ के उपार्जन के लिये आवश्यक बारदानों की व्यवस्था की जा चुकी है। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे खरीदी केंद्र में साफ-सुथरा गेंहू लायें।
#JansamparkMP

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रभारी मंत्री राकेश सिंह से शराब दुकानों पर ग्राहकों से ओवर चार्जिंग वसूली सहित अवैध शराब सप्लाई पर मीडिया ने उठाए सवाल..!वीडियो

प्रभारी मंत्री राकेश सिंह से शराब दुकानों पर ग्राहकों से ओवर चार्जिंग वसूली सहित अवैध शराब सप्लाई पर मीडिया ने उठाए सवाल..!वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d