• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर ने किसानों से किया सीधा संवाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, तुलाई और खरीदी व्यवस्था भी जांची

by Manish Gautam Chiefeditor
May 8, 2026
in कटनी
0
कलेक्टर ने किसानों से किया सीधा संवाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, तुलाई और खरीदी व्यवस्था भी जांची
0
SHARES
142
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

गेहूँ उपार्जन में कोई भी लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त: कलेक्टर श्री तिवारी

 

आधा दर्जन गांवों में पहुंचकर उपार्जन, जनगणना व अन्य कार्यों का लिया जायजा

कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने उपार्जन केन्द्रों के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दो टूक लहजे में स्पष्ट किया कि किसान हित सर्वोपरि है और उनसे संबंधित किसी भी मामले में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने गुरुवार को यह निर्देश विजयराघवगढ़ और बरही क्षेत्र के 4 उपार्जन केन्द्रों में पहुंच कर खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दिये। उन्‍होंने तुलाई, खरीदी, परिवहन, गेहूं की गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, सहायक कलेक्टर श्लोक वाइकर, एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता और खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बादलों की वजह से उमस भरी गर्मी और जेठ की चिलचिलाती धूप में कलेक्टर श्री तिवारी ने गेहूं उपार्जन केन्द्र देवराकला, कारीतलाई, सिनगौडी और चना, मसूर खरीदी केंद्र बरही मंडी का निरीक्षण किया। देवराकला केन्द्र में गेहूं बेचने पहुंचे किसान अंकित और जिजनौड़ी निवासी किसान बद्री प्रसाद तिवारी से कलेक्टर श्री तिवारी ने बोये रकवे और गेहूं की पैदावार के संबंध में चर्चा किया। कलेक्टर ने किसानों से आग्रह किया कि वे प्रयोग के तौर पर आधा एक एकड़ में सब्जी आदि भी उगायें, इससे उन्हें अधिक मुनाफा होगा। यहां 16 हजार 281 क्विंटल गेहूं उपार्जन हो चुका है और अब तक 11 हजार 900क्विंटल से अधिक गेहूं का परिवहन हो चुका है। कलेक्टर ने खरीदी केंद्र कारीतलाई और सिनगौडी में उपार्जित गेहूं का तत्काल परिवहन कराने की हिदायत दी। चना, खरीदी केंद्र से भी परिवहन कराने के निर्देश दिए। यहां कलेक्टर को निरीक्षण के दौरान दो किसानों द्वारा तेवड़ा मिश्रित चना लाया गया था, जिस पर कलेक्टर ने छन्ना से इसकी सफाई करवाने के बाद ही उपार्जित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान तौल व्यवस्था, भंडारण, भुगतान प्रक्रिया और उपार्जन केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, किसानों की उपज की तौल पारदर्शिता से हो और तय मानकों के अनुरूप साफ-सुथरा गेहूं, चना, मसूर का उपार्जन किया जाय।

कलेक्टर से किसान भाइयों ने उपार्जन प्रक्रिया में तौल, बारदाने की उपलब्धता, भुगतान और परिवहन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। किसानों ने उपार्जन केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं को संतोषजनक बताया। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों पर कृषकों से संवाद किया और मंडी लाई गई गेहूं की उपज को देखा और किसानों से चर्चा भी की। कलेक्टर ने किसान भाइयों से कहा कि कोई भी समस्या हो तो सीधे उन्हें अवगत करायें, जिला प्रशासन सदैव आपके साथ हैं।

*कलेक्टर ने विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण*

कलेक्‍टर ने सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं पोषण पुनर्वास केंद, ऑपरेशन थियेटर, बाहय रोगी कक्ष, स्टोर रूम, आईपीडी, गायनिक वार्ड, ऑपरेशन थियेटर वार्ड का भ्रमण किया और बाहय रोगी कक्ष और अस्पताल के आंगन की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिविल अस्पताल के ऊपर पृथक से वार्ड बनाने का प्रस्ताव तैयार कर भेजने खण्ड चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के परिजनों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिजनों से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संवाद किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के वजन और उनके उपचार की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से पूछा कि बच्चों को समय पर दवाईयां और पौष्टिक आहार मिल रहा है या नहीं। महिलाओं से बातचीत करते हुए उन्होंने बच्चे के वजन के बारे में जानकारी ली और केंद्र में रहने के बारे में भी पूछा।

*खेत तालाब का निरीक्षण*

कलेक्टर श्री तिवारी ने देवराकलां में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 2 लाख 19 हजार रूपये की लागत से किसान चमरू चक्रवर्ती के खेत में निर्मित तालाब का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत जिजनौडी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों के श्रमदान से खेत तालाब गहरीकरण कार्य का अवलोकन किया और तालाब के अगोर में पौधा रोपण और घाट निर्माण कराने के निर्देश दिये।

*जीआरएस को किया अवैतनिक*

कलेक्‍टर ने यहां दस्सू कुमार भूमिया की समग्र आईडी नहीं बनने पर सचिव और ग्राम रोजगार सहायक द्वारा हीला हवाली किये जाने पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने ग्राम रोजगार सहायक आशुतोष तिवारी को दो दिन का अवैतनिक करने सीईओ जनपद पंचायत विजयराघवगढ को निर्देशित किया।

*एक बगिया मां के नाम का निरीक्षण*

कलेक्टर श्री तिवारी ने सुंदर नगर में संध्या स्व-सहायता समूह द्वारा एक बगिया मां के नाम योजना के तहत एक एकड में किये गये पौधा रोपण और करेला, कददू, टमाटर, नींबू, अमरूद आदि के तैयार फलोद्यान वाटिका को देखा इसके बाद यहां के आंगनवाडी पहुंचकर कलेक्टर ने आंगनवाडी के बच्चों हिमांशु, प्र्रशांत, सेजल से गिनती पूंछी और आज खाने में क्या क्या मिला था इसकी जानकारी में बच्चों ने बताया कि दाल-चावल मिला था। उन्होंने आंगनवाडी कार्यवकर्ता को कहा कि बच्चों की हिचक दूर करने उनसे निरंतर संवाद करें

*एसटीपी का निरीक्षण*

कलेक्टर श्री तिवारी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दौरान नगर पंचायत कैमोर को 5 स्टार वॉटर प्लस रैंकिंग की तैयारी के नजरिये से नवाचार के तहत निर्मित कराये गये ग्रे-वाटरट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया! इसके बाद कलेक्टर ने महानदी पर लुकामपुर गुड़ेहा पंचायत में करीब 44 करोड रूपये की लागत से निर्माणाधीन वाटर ट्र्रीटमेंट प्लांट का भी अवलोकन किया और तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य करने के निर्देश दिया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक शनिवार ,9 मई को*

*प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक शनिवार ,9 मई को*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d