मध्य प्रदेश के सतना जिला जेल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जेल की महिला अधिकारी को एक कैदी से प्रेम हो गया। जानकारी के अनुसार, सतना जिला जेल में पदस्थ सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून की दोस्ती हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी धर्मेंद्र सिंह से हुई थी।
बताया जा रहा है कि फिरोजा खातून जेल की वारंट शाखा का कार्य संभालती थीं, जबकि धर्मेंद्र सिंह वारंट से जुड़े कामों में उनकी मदद करता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने बाद में शादी भी कर ली। इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। जेल प्रशासन और विभागीय स्तर पर भी इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।


