• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से विकास की नई शुरुआत, 72 लाख के कार्यों का भूमिपूजन

by Manish Gautam Chiefeditor
May 7, 2026
in कटनी
0
वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से विकास की नई शुरुआत, 72 लाख के कार्यों का भूमिपूजन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*जालपा देवी और बिरसा मुंडा वार्ड में विकास कार्यों से बढ़ेंगी जनसुविधाएं*

*सम्मानित नागरिक डॉ. खंडेलवाल के कर-कमलों से भूमिपूजन संपन्न*

कटनी (07 मई) — नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर के समग्र विकास को नई दिशा देने की कड़ी में बुधवार को जालपा देवी एवं बिरसा मुंडा वार्ड में लगभग 72 लाख रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों की नींव गरिमामय वातावरण में रखी गई। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की गरिमायुक्त उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के प्रति प्रसन्नता एवं उत्साह व्यक्त किया। सड़क, नाली एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से दोनों वार्डों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी तथा नागरिकों को बेहतर आवागमन और जल निकासी जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

*वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ विकास की शुरुआत*

जालपा देवी वार्ड क्रमांक 8 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम ने सामाजिक सम्मान और संवेदनशीलता की प्रेरणा दी। यहाँ वार्ड के वरिष्ठ नागरिक एवं सम्मानित चिकित्सक डॉ. एल.एन. खंडेलवाल जी के कर-कमलों से विकास कार्यों का शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. खंडेलवाल का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से प्रारंभ किए गए कार्य सदैव जनकल्याणकारी और सफल सिद्ध होते हैं। क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और आमजन को आवागमन, स्वच्छता एवं जल निकासी जैसी सुविधाओं में उल्लेखनीय लाभ मिलेगा।

*जालपा देवी वार्ड में यहां होंगे विकास कार्य*

जालपा देवी वार्ड में लगभग 65 लाख रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत सिंघानिया हाउस से कपिल चौदहा हाउस, डॉ. सम्मुखदास से लच्छू सिंधी हाउस, मदन सुहाने से अंकुर जैन एवं माँ कृपा से पाठक जी के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य किए जाएंगे। साथ ही राकेश कुशवाहा के घर से मौर्य जी के घर तक नाली निर्माण एवं कवरिंग का कार्य भी कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

*स्थानीय नागरिकों ने किया आत्मीय स्वागत*

विकास कार्यों की शुरुआत को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय जनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महापौर एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, पूर्व पार्षद डब्बू रजक, कमलेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष संजू गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं स्थानीय जनों में मधु खंडेलवाल, रोशनी टीपा, रेखा तुढ़हा, सपना छिरौल्या, नरेश बहरे, नितिन टीपा, लता सराफ, लीला बहरे, सविता तुड़हा सहित अन्य नागरिकों की सहभागिता रही।

*बिरसा मुंडा वार्ड में खेरमाता मंदिर परिसर का होगा सौंदर्यीकरण*

कार्यक्रम का दूसरा चरण बिरसा मुंडा वार्ड में आयोजित हुआ, जहाँ क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती नन्हीबाई तुलाराम गोटिया की पहल पर खेरमाता मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। लगभग 6.75 लाख रुपये की लागत से चबूतरा मरम्मत, बाउंड्रीवॉल एवं गेट निर्माण का कार्य कराया जाएगा। पार्षद श्रीमती गोटिया ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण और विकास क्षेत्र की पहचान को मजबूत करता है तथा नागरिकों की आस्था से जुड़ा हुआ विषय है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 कटनी पुलिस का बड़ा खुलासा! 📱 मोबाइल चोरी कर UPI एक्टिवेट कर लाखों की ठगी करने वाला झारखंड गिरोह गिरफ्तार

🚨 कटनी पुलिस का बड़ा खुलासा! 📱 मोबाइल चोरी कर UPI एक्टिवेट कर लाखों की ठगी करने वाला झारखंड गिरोह गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d