कटनी (06 मई) – विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने एवं स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने के लिए वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत जैविक खेती का प्रशिक्षण जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण के पश्चात प्रायोगिेक परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रायोगिक परीक्षा का निरीक्षण प्रभारी प्राचार्य दिव्या तिवारी द्वारा किया गया। विद्यार्थियों की लिखित एवं मौखिक परीक्षा बाह्य परीक्षक अश्विनी कुमार गर्ग एवं आंतरिक परीक्षक रामसुख दुबे द्वारा ली गई। परीक्षा में स्नातक तृतीय एवं द्वितीय वर्ष के बीएससी एवं बीए के छात्र सम्मिलित हुए। परीक्षा संपन्न कराने में महाविद्यालय के स्टाफ ने सहयोग किया।


