कटनी जिले के रीठी सरकारी अस्पताल में, हाल ही में जिला कलेक्टर के अनुमोदन पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राज सिंह ठाकुर ने प्रशासकीय कार्य- सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए, डॉ. आशित निगम, संविदा चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलहरी, जिला कटनी को तत्काल प्रभाव से खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी, जिला कटनी का प्रशासनिक प्रभार सौंपा गया, साथ ही, डॉ. मृघेन्द्र श्रीवास्तव, चिकित्सा अधिकारी को खण्ड चिकित्सा अधिकारी के दायित्वों से पृथक करते हुए, उन्हें यथावत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी, जिला कटनी में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है।
आपको बता दे कि डॉक्टर आशित निगम जैसे ही प्रभार ग्रहण करने अस्पताल पहुंचे तो वहां की अनिमताए देख स्तभ्य रह गएl आलम यह था कि परिसर मैं फैली गंदगी,मरीजों के पलंग की अव्यवस्थाएं,शौचालय मैं ताला, पीने का पानी न होना, एनआरसी में कुपोषित बच्चो को मिलावटी दूध मिलना, सीसीटीवी कैमरे का बंद होना, बिना रेडियोग्राफर के एक्सरे मशीन का उपयोग होना,आदि अनिताओं से अस्पताल जूझ रहा था l तो वही डॉक्टर श्री निगम ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद सक्रियता दिखाते हुए
विभाग मैं फैली अनिमताएं एवम चल रही लापरवाही को दूर करने में सक्रियता दिखाई एवं कर्मचारियों को हिदायत कि सभी निर्धारित विभागीय समय पर पहुंचे ताकि मरीज के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो l
उन्होंने जो, तत्कालीन बीएमओ के कार्यकाल में शौचालय में ताला लगा हुआ था ,उसे तुरंत खुलवा दिया गया और मरीजों को तुरंत बेडशीट उपलब्ध कराई गई l एनआरसी में भर्ती कुपोषित बच्चो को मिल रहे मिलावटी दूध वाले को हटा दिया गया l पेयजल की व्यवस्था के लिए तुरंत प्लंबर को बुलवा सुधार कार्य शुरू किया गया l किसी अन्य रेडियोग्राफर के आने तक एक्स-रे रूम की चाबी जमा करवा ली गई l
क्षेत्रीय लोगों मैं चर्चा का विषय है कि जो कार्य वर्षों से नहीं हुआ वह नए बीएमओ के प्रभार लेते ही सुधार कार्य देखने को मिल रहा है l ऐसा लगता है कि अब अस्पताल की तस्वीर जरूर बदल जाएगी l
वहीं डॉक्टर निगम का कहना है कि अस्पताल मैं जो भी कमिया है उन्हे सुधारने मैं थोड़ा समय लगेगा मैं कोशिश कर रहा हूं l ताकी मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके l
हरिशंकर बेन


