• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निगमायुक्त ने गोल बाजार एवं सुभाष चौक क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
May 6, 2026
in कटनी
0
निगमायुक्त ने गोल बाजार एवं सुभाष चौक क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुगम आवागमन युक्त बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा बाजार क्षेत्रों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने गोल बाजार एवं सुभाष चौक क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन एवं यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने क्षेत्रीय व्यवसायियों से संवाद करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता एवं सुचारू आवागमन व्यवस्था बनाए रखने में व्यापारियों एवं आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानों में डस्टबिन रखने तथा सामग्री को दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर रखकर व्यवसाय संचालित करने की अपील की, जिससे बाजार क्षेत्र स्वच्छ एवं व्यवस्थित बने रहें तथा नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने गोल बाजार एवं सुभाष चौक क्षेत्र के व्यापारियों से चर्चा कर निगम से संबंधित समस्याओं एवं सफाई व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया  तथा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश क्षेत्रीय वार्ड दरोगा को दिए। निगमायुक्त ने व्यवसायियों से कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निगम प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है, जिसमें व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

निगमायुक्त द्वारा गोल बाजार की विभिन्न गलियों में सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण वाहनों की नियमितता, डस्टबिन उपयोग की स्थिति एवं यातायात अवरोध संबंधी परिस्थितियों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सड़क एवं नालियों के ऊपर रखी सामग्री, सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण तथा आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाली व्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚇 अब मेट्रो बनेगी जश्न और शूटिंग का नया ठिकाना! 🎉📸

🚇 अब मेट्रो बनेगी जश्न और शूटिंग का नया ठिकाना! 🎉📸

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d