नई दिल्ली: केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को अगले 5 वर्षों के लिए प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर पश्चिम बंगाल भेजने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, अजय पाल शर्मा अब पश्चिम बंगाल में अपनी सेवाएं देंगे। यह फैसला प्रशासनिक जरूरतों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
अजय पाल शर्मा अपने सख्त और प्रभावी पुलिसिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुभव को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका होगी।
फिलहाल, उनके नए पदस्थापन और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत आदेश जल्द जारी होने की संभावना है।


