हरदा
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ‘ज्ञान भारतम् पांडुलिपि मिशन’ के तहत पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण, संरक्षण, डिजिटलीकरण एवं प्रचार प्रसार व अन्य आवश्यक कार्यवाहियों के लिये कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिला स्तरीय समिति में अनुविभागीय अधिकारी हरदा को समन्वयक, प्राचार्य अग्रणी महाविद्यालय हरदा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय सिराली को सदस्य तथा प्रभारी अधिकारी पुरातत्व एवं पर्यटन को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
जिला स्तरीय समिति जिले में स्थित मंदिरों, मठों, आश्रमों, निजी संग्रहों, पुस्तकालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध पांडुलिपियों का सर्वेक्षण एवं चिन्हांकन, चिन्हित पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण एवं ‘‘ज्ञान भारतम्’’ मोबाइल एप पर अपलोडिंग सुनिश्चित करने तथा पांडुलिपि धारकों से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें अभियान में सहभागी बनने के लिये प्रेरित करेगी।
*हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट*


