नानंदवाडी, पांढुरना जिला (4 मई 2026): आज युवा किसान रोशन पिता मधुकर पानसे सहित अन्य किसानों ने उपार्जन केंद्र नानंदवाडी पहुंचकर अपना गेहूं समर्थन मूल्य पर सफलतापूर्वक तौलवाया। इस दौरान श्री जनक जी बारंगे, श्री श्याम इवनाती और जावेद शेख जैसे अन्य किसानों ने भी अपना गेहूं केंद्र पर लाकर तुलाई कराई।गेहूं तुलाई के बाद सभी किसानों ने कलेक्टर महोदय श्री नीरज कुमार वशिष्ठ और डिप्टी कलेक्टर महोदया सुश्री प्रेक्षा पाठक का हार्दिक धन्यवाद दिया। साथ ही, उपार्जन केंद्र नानंदवाडी, सहकारी समिति केंद्र प्रबंधक सूर्यभान अडोल नानंदवाडी के सभी कर्मचारियों तथा गेहूं नापने वाले हमालों को भी दिल से आभार व्यक्त किया।यह आयोजन उप तहसील नानंदवाडी, जिला पांढुरना के अंतर्गत हुआ, जो किसानों के लिए सरकारी समर्थन मूल्य पर फसल उपार्जन की सुगम प्रक्रिया को दर्शाता है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


