कटनी। रिपोर्टर:सुरेश सेन विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजरवारा-01 में बागेश्वर धाम/बाबा विश्वनाथ धाम कमेटी द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। कमेटी ने स्वर्गीय मवासी आदिवासी की पुत्री कविता आदिवासी की शादी में सहयोग करते हुए ₹25,000 नगद राशि, बर्तन, साड़ी, श्रृंगार सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंट कीं।
इस सहयोग से गरीब परिवार को बड़ी राहत मिली और सामाजिक सहभागिता का एक सकारात्मक संदेश भी गया। कार्यक्रम में कमेटी के सदस्य रजनीश सिंह चौहान, राकेश कुमार राठौर, प्रदीप मिश्रा, धर्मेंद्र सोनी, लखपति गुप्ता, संजय गुप्ता, नारायण पाल, सुनील बर्मन, काशी दुबे, शिवम तिवारी, सुरेंद्र राठौर, सोनेलाल चक्रवर्ती, प्रदीप राठौर, श्यामू राठौर, संगम गुप्ता, देवीलाल विश्वकर्मा, धनीराम साहू, बलिराम साहू, खेलूं गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर परिवार की ओर से माता बेबी बाई, बाके कोल, मंटी बाई, दीनबंधु, अंगद, छेदमी कोल एवं अन्य परिजन मौजूद रहे।
कमेटी के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है, वहीं जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल रही है।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


