कालापीपल(बब्लू जायसवाल)भारतीय जनता पार्टी के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र वासियों द्वारा हाल ही में असम,पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल में मिली राजनीतिक सफलताओं के उपलक्ष्य में जश्न मनाया गया,इस अवसर
पंचमुखी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर खुशी जाहिर की,मिठाइयाँ बांटीं और पार्टी के पक्ष में नारे लगाए,कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं ने इसे जनता के विश्वास और सरकार की नीतियों की जीत बताया,
विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को लेकर उत्साह अधिक देखा गया,क्योंकि वहां पार्टी की स्थिति को लेकर पहले अलग अनुमान लगाए जा रहे थे,इस तरह के जश्न कार्यक्रमों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और आगामी चुनावों के लिए संगठन को और मजबूत करना होता है,मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई कर जीत का महा उत्सव मनाया।


