• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जनसुविधाओं को प्राथमिकता: महापौर व क्षेत्रीय पार्षद की मौजूदगी में 55 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन* *राममनोहर लोहिया एवं बाल गंगाधर तिलक वार्ड में शुरू होंगे निर्माण कार्य*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 3, 2026
in कटनी
0
*जनसुविधाओं को प्राथमिकता: महापौर व क्षेत्रीय पार्षद की मौजूदगी में 55 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन*  *राममनोहर लोहिया एवं बाल गंगाधर तिलक वार्ड में शुरू होंगे निर्माण कार्य*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*मूलभूत सुविधाओं में सुधार के साथ नागरिकों को बेहतर आवागमन एवं जल निकासी व्यवस्था का मिलेगा लाभ*

कटनी(3 मई)-शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राममनोहर लोहिया वार्ड के अहमद नगर क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जनसमस्याओं के समाधान हेतु विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य उमेंद्र ओमी अहिरवार सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में 39 लाख 15 हज़ार रुपये की लागत से होने जा रहे विकास कार्य का भूमिपूजन स्थानीय वरिष्ठजनों के करकमलों से विधिवत संपन्न कराया गया।

इन विकास कार्यों की श्रंखला में राममनोहर लोहिया वार्ड स्थित अहमद नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में सीसी नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा।यह क्षेत्र लंबे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहा था, जहां बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती थी। प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ एवं व्यवस्थित हो जाएगी, जिससे विशेषकर बरसात के दौरान होने वाले जलभराव, गंदे पानी के जमाव एवं उससे उत्पन्न होने वाली असुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।इसके परिणामस्वरूप स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आवागमन की स्थिति में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा स्थानीय नागरिकों ने महापौर एवं स्थानीय पार्षद ओमेंद्र अहिरवार एवं समस्त जनप्रतिनिधियों का का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया ।

क्षेत्रीय पार्षद श्री अहिरवार ने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान होगा और वार्ड के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

*ट्रांसपोर्ट नगर में एप्रोच रोड निर्माण से क्षेत्र को मिलेगा नया आधार*

इसी कड़ी में बाल गंगाधर तिलक वार्ड अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एप्रोच रोड के डामरीकरण कार्य का भी शुभारंभ होगा। लगभग 15 लाख 91 हज़ार रुपए की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी साथ ही जर्जर सड़क के कारण हो रही परेशानी से नागरिकों को निजात मिलेगी।स्थानीय नागरिकों ने महापौर श्रीमती सूरी सहित क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक विकास कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कर नागरिकों तक उसका वास्तविक लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

इस मौके पर एमआईसी सदस्यगण सर्व श्री डॉ रमेश सोनी,सुभाष साहू,जयनारायण निषाद,सुरेन्द्र गुप्ता,मंडल अध्यक्ष संजू गर्ग,डॉ सुनील द्विवेदी साहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे। क्षेत्रीय नागरिकों ने इन कार्यों के लिए महापौर श्रीमती सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एवं नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 मई को करेंगे राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का ग्वालियर में शुभारंभ*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 मई को करेंगे राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का ग्वालियर में शुभारंभ*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d