*अपने चहेतो से बिना निविदा के नगर परिषद कैमोर में काम करवाने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष एवं सीएमओ में मची होड़,*
*बिना निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना लाखों की पेंटिंग एवं लाखों के चल रहे निर्माण कार्य*
स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर लाखों खर्च करने वाली नगर परिषद कैमोर एक तरफ तो नारे लिखकर लोगों को जागरुक कर रही है दूसरी तरफ नाले का गंदा पानी कैमोर की स्वच्छता को बयां कर रहा है, वर्तमान समय में गुणवत्ता विहीन कार्य एवं बिना निविदा के कार्य कैमोर की पहचान बन चुके हैं एवं मानदेय न लेने वाली अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर की चुप्पी नगर वासियों के बीच सवाल खड़े कर रही है एवं तरह-तरह की जन चर्चाओ को जन्म दे रही है।


