एक ग्राम पंचायत सरपंच अपने गांव का प्रमुख मुखिया होता है l जिसकी जिम्मेदारी गांव का विकास और प्रत्येक नागरिक को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करवाना होता है l
एक ऐसी ही मिशाल कायम की है ,कटनी जिले की रीठी जनपद की ग्राम पंचायत पटेहरा के सरपंच रामसहाय बेन ने जिनके द्वारा पंचायत के दोनों गांवों में चहुंमुखी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे गांव के लोग सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं।
वही ग्राम खाम मैं एक ऐसे तलाब का निर्माण कार्य कराया गया जो कोई पार्क से कम नहीं लग रहा ,इसकी सुंदरता तब और बढ़ जाती है जब रात्रि काल मैं इसके चारो ओर रंगबिरंगी लाइटिंग की रोशनी तलाब के पानी पर पड़ती है l जिसकी सुंदरता देखते ही बनती है l सरपंच रामसहाय बेन ने पंचायत के विकास को प्राथमिकता देते हुए सड़क, पानी, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी पंचायत मैं नशामुक्ति का भी कई बार अभियान चलाया l अपने निजी प्रयासों और निजी फंड के माध्यम से खाम गांव में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई, जिससे वहां के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले जहां बुनियादी सुविधाओं की कमी थी, वहीं अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है। पंचायत में हो रहे इन कार्यों से लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है और वे सरपंच के कार्यों की सराहना कर रहे हैं।
हरिशंकर बेन


