• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई! अमीरगंज में सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा अतिक्रमण पर चला बुलडोजर! MSW प्लांट मार्ग की जमीन कराई मुक्त

by Manish Gautam Chiefeditor
May 1, 2026
in कटनी
0
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई! अमीरगंज में सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा अतिक्रमण पर चला बुलडोजर! MSW प्लांट मार्ग की जमीन कराई मुक्त
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शासकीय भूमि एवं निगम संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने हेतु निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड अंतर्गत अमीरगंज क्षेत्र में एम.एस.डब्ल्यू. (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) कचरा प्लांट पहुंच मार्ग के समीप नगर निगम स्वामित्व की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही की गई।

अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिक निगम कटनी को अमीरगंज क्षेत्र में सूअर बाड़ा निर्माण एवं संबंधित व्यवस्थाओं हेतु भूमि आवंटित की गई है। उक्त आरक्षित शासकीय भूमि के लगभग 15 बाई 30 फुट हिस्से पर स्थानीय व्यक्ति द्वारा अनधिकृत रूप से निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत निगम प्रशासन को प्राप्त हुई थी। शिकायत के परीक्षण उपरांत निगम प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति को पूर्व में नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बावजूद आदेश की अवहेलना करते हुए स्थल पर अवैध रूप से कक्ष निर्माण किया जाना पाए जाने पर निगमायुक्त के निर्देशानुसार अतिक्रमण अधिकारी श्री मानेंद्र सिंह के नेतृत्व में निगम की अतिक्रमण टीम मौके पर पहुंची तथा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अवैध निर्मित संरचना को हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की शासकीय एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अनधिकृत कब्जा अथवा निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा पूर्व सूचना एवं विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करने के उपरांत ही कार्यवाही की जाती है। साथ ही संबंधित व्यक्ति को भविष्य में स्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा पुनः अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी गई है।

*खिरहनी ब्रिज के नीचे जुर्माने की कार्यवाही*

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु खिरहनी ब्रिज के नीचे अवैध रूप से बग्घियां खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध करने वाले संचालकों पर कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे अनियंत्रित रूप से खड़ी बग्घियों के कारण आवागमन प्रभावित पाए जाने पर संबंधित बग्घी संचालकों पर 1000 रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया तथा तत्काल स्थल खाली कराते हुए दोबारा इस प्रकार अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान अतिक्रमण दस्ते के रंजीत खटीक,अजय कुशवाहा,अब्दुल नसीम और अन्य अतिक्रमण दस्ते कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक उपयोग एवं शासकीय प्रयोजनों हेतु आरक्षित भूमि एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा शहर को व्यवस्थित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग प्रदान करें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बरही पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत 04 वर्षीय अपहृत बालक चंद घंटों में किया दस्तयाब।

बरही पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत 04 वर्षीय अपहृत बालक चंद घंटों में किया दस्तयाब।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d