पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आज थाना बड़वारा अंतर्गत ग्राम बसाड़ी मोड में हुए भीषण एक्सीडेंट के घटनास्थल पहुंचकर, घटनास्थल की भौगोलिक स्थिति एवं घटना के संभावित कारणों का जायज़ा लिया।
तत्पश्चात थाना बड़वारा पहुंचकर, थाने का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मचारियों से प्रथक प्रथक संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली एवं समस्याओं के बारे में चर्चा की की। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी बड़वारा को पेंडिंग अपराधों के निकाल, 173 (8 )के अपराधों के निकाल, हिस्ट्रीशीटर गुंडा बदमाशों पर सतत निगरानी एवं कार्यवाही।, वीसीएनबी एवं सभी निर्धारित रजिस्टरों का उचित संधारण करने, फरियादियों एवं आगंतुकों से से बेहतर संवाद करने, सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान ।प्राथमिक स्तर पर ही करने। न्यायालय द्वारा जारी सभी समंसो,वारंटो की अधिक से अधिक तामीली करने। तथा थाना परिसर को स्वच्छ रखने। के निर्देश पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा दिए गए।


