कटनी।संभागायुक्त जबलपुर श्री धनंजय सिंह भदौरिया द्वारा आज जबलपुर जिले के शहपुरा तहसील के मजीठा और खिरका खेड़ा स्थित गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर उपार्जन से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जबलपुर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह सहित उपार्जन से संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
संभागायुक्त द्वारा गेहूं उपार्जन के संबंध में शासन के दिशा निर्देश अनुसार चेकलिस्ट अनुसार एक-एक कर जानकारी प्राप्त की। खरीदी केंद्र पर भंडारण और खरीदी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन की उपार्जन नीति अनुसार गेहूं का उपार्जन सुनिश्चित हो। इसके लिए खरीदी केंद्र पर छाया, पानी, छन्ना व फायर सेफ्टी से संबंधित सभी आवश्यक संसाधन सुलभ हो। खरीदी केंद्र पर पारदर्शी तरीके से खरीदी हो इसलिए स्लॉट बुकिंग अनुसार किसानों की खरीदी हो ताकि किसी भी कारण से किसानों को असुविधा न हो। आकस्मिक वर्षा होने की स्थिति में उपार्जित गेहूं की सुरक्षा प्रभावी रूप से की जाये।
उल्लेखनीय है कि उपार्जन कार्य की नियमित मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तर से लेकर प्रत्येक उपार्जन केंद्र तक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें जबलपुर के नोडल अधिकारी उपार्जन संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषभ जैन को बनाया गया है। इसी प्रकार नरसिंहपुर में अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र नागेश, छिंदवाड़ा में अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, सिवनी में अपर कलेक्टर श्री सीएल चनाप, बालाघाट में अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे, मंडला में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीणा, डिंडोरी में अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, *कटनी में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर*तथा पांढुर्णा में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा को उपार्जन का नोडल अधिकारी का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। इसके साथ साथ संभाग के सभी जिलों के जिला आपूर्ति अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी का उत्तरदायित्व सौंपा गया है।
संभागायुक्त द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों के निरन्तर भ्रमण सुनिश्चित करते हुए शासन की नीति अनुसार उपार्जन प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


