नारी क्या नहीं कर सकती जब ठान लेती है तो शासन तक हिला देती है…?
नारी क्या नहीं कर सकती जब ठान लेती है तो शासन तक हिला देती है...? ऐसी ही यह घटना इटावा से देखने को मिली है जहां समसपुर गांव की महिलाओं ने इकट्ठा होकर शराब के ठेके को तहस नहस कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि शराब के ठेके की वजह से गांव के पुरुष शराबी होते जा रहे हैं और वह रोज लड़ाई झगड़ा करते हैं । गुसाईं महिलाओ ने लाखों रुपए की शराब को नष्ट कर दिया इस घटना पर प्रशासन की नजर तेज बनी हुई है। लेकिन गांव के लोगों का कहना है कि ठेका गांव में नहीं होना चाहिए , इसे गांव से कहीं बाहर ले जाया जाए।